जितनी चाहे उतनी बड़ी टीवी देखें! बड़े काम के हैं सस्ते प्रोजेक्टर 

12 May 2026

Photo: Amazon

बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच, वेब सीरीज या फिर मूवी आदि हर कोई देखना चाहता है. हालांकि बड़े स्क्रीन का टीवी खरीदने में मोटी रकम खर्च होती है. 

Photo: Amazon

100 इंच या उससे बड़ा टीवी खरीदने के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करनी होगी. 

Photo: Amazon

मार्केट में कुछ ऐसे ऑप्शन हैं, जो सिर्फ 8-10 हजार में बड़ी टीवी का मजा देंगे.

Photo: Amazon

ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ढेरों प्रोजेक्टर मौजूद हैं. ये स्क्रीन प्रोजेक्टर किसी भी दीवार या पर्दे को स्मार्ट टीवी बना देते हैं. 

Photo: Amazon

कई प्रोजेक्टर अपनी बेहतरीन ब्राइटनेस की बदौलत स्क्रीन पर 200 इंच तक का स्क्रीन तैयार कर सकते हैं. 7 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में कई बेस्ट प्रोजेक्टर मिल जाएंगे

Photo: Amazon

प्रोजेक्टर की बदौलत घर की किसी भी दीवार पर सफेद पर्दा डालकर 'स्मार्ट टीवी' का एक्सपीरिंयस ले सकते हैं. 

Photo: Amazon

मार्केट में ढेरों ऐसे ऑप्शन हैं, जो एंड्रॉयड टीवी जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. उनमें ओटीटी ऐप्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स प्रीइंस्टॉल होते हैं. 

Photo: Amazon

प्रोजेक्टर उन लोगों के लिए यूजफुल है, जो किराए के घरों पर रहते हैं. अक्सर घर बदलने के दौरान LED टीवी खराब हो जाती हैं. 

Photo: Amazon

घूमने के दौरान भी अपने साथ प्रोजेक्टर लेकर जा सकते हैं. कई प्रोजेक्टर HDMI, USB और कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं.

Photo: Amazon

Read Next