किसी भी दीवार को 'स्मार्ट TV' बना देगा ये गैजेट, बस इतनी है कीमत

28 June 2026

Photo: ITG

लाइव क्रिकेट मैच या कोई वेब सीरीज देखनी हो, तो बड़े टीवी स्क्रीन का हर कोई आनंद लेना चाहता है. 

Photo: Amazon

मार्केट में वैसे तो 100 इंच के बहुत से स्मार्ट टीवी मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1.5 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है. 

Photo: Amazon

1.5 लाख रुपये की स्मार्ट टीवी हर कोई नहीं खरीद पाता है. ऐसे में आप अपना शौक पूरा करने के लिए पोर्टेबल प्रोजेक्टर या मिनी प्रोजेक्टर खरीद सकते हैं. 

Photo: Amazon

प्रोजेक्टर कुछ लाइट्स को इस अनुपात में जनरेट करता है, जिसकी मदद से दीवार या किसी पर्दे पर टीवी जैसा एक्सपीरियंस मिलता है. 

Photo: Amazon

कई प्रोजेक्टर की मदद से घर में 50 इंच से लेकर 250 इंच तक जितनी स्क्रीन का आनंद ले सकते हैं. 

Photo: Amazon

मार्केट में स्मार्ट प्रोजेक्टर के ढेरों ऑप्शन हैं, जिनमें वाईफाई, स्पीकर और गूगल टीवी जैसा ओएस भी मिलता है. 

Photo: Amazon

स्मार्ट प्रोजेक्टर के अंदर मैन्युफैक्चरर कंपनियां नेटफ्लिक्स और दूसरे OTT ऐप्स का सपोर्ट देते हैं. 

Photo: Amazon

प्रोजेक्टर को घर के किसी भी कोने में रखकर चलाया जा सकता है. इसके लिए कोई इंस्टॉलेशन आदि नहीं करनी पड़ती है

Photo: Amazon

किसी भी प्रोजेक्टर को खरीदने से पहले उसके फीचर्स और कनेक्टिविटी के बारे में जान लें. कई बार वाईफाई कनेक्टिविटी ना होने पर बड़ी मुसीबत हो सकती है. 

Photo: Unsplash

Read Next