31 July 2026
Photo: AI
मोबाइल टावर होने के बाद भी कई ऑफिस की छत पर ऐसे टावर देखने को मिलते हैं, जिन पर एंटीना लगा होता है. आइए जानते हैं ये टावर किस काम आता है.
Photo: ITG
नॉर्मल कम्युनिकेशन से हटकर इन टावर का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि बिना किसी रुकावट बात हो सके और फाइल या डेटा एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस तक आसानी से भेजा जा सके.
Photo: Pexels
एक ऑफिस की ब्रांच से दूसरे ऑफिस तक बिना रुकावट कम्युनिकेशन करने के लिए इस्तेमाल होने वाले इस टावर को पॉइंट-टू-पॉइंट कम्युनिकेशन टावर कहा जाता है.
Photo: Pexels
इन टावर का सिग्नल दूर तक पहुंचे और कनेक्शन मजबूत बना रहे, इसलिए इन्हें ऊंचा बनाया जाता है. इसके ऊपर एंटीना और रिसीवर लगाए जाते हैं.
Photo: Pexels
ये टावर एक-दूसरे के साथ वायरलेस सिग्नल शेयर करते हैं, ताकि दूर होने के बाद भी डेटा बिना किसी रुकावट के आसानी से ट्रांसफर हो सके.
Photo: Pexels
जानकारी शेयर करने और कम्युनिकेशन के लिए केबल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उसका मेंटेनेंस करना मुश्किल होता है और उसके खराब होने का भी खतरा रहता है.
Photo: Pexels
टावर की ज्यादा ऊंचाई होने से पेड़, बिल्डिंग या दूसरी रुकावटों से बचा जा सकता है, जिससे सिग्नल मजबूत बना रहता है.
Photo: Pexels
इन टावर को स्पेशल स्टील से बनाया जाता है, जिससे इनमें जल्दी जंग नहीं लगती और ये हर मौसम को आसानी से झेल लेते हैं.
Photo: Pexels
केबल कनेक्शन के मुकाबले इन टावर का मेंटेनेंस काफी आसान होता है. इन्हें बार-बार ठीक करने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
Photo: Pexels