26 Sept 2026
Photo: AI
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर या रास्ते पर. फोन से बात करते समय फोन छीनकर भागने की घटना हो जाती है. इससे बचने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं फोन एक्सेसरी के बारे में.
Photo: Amazon
फोन को बचाकर रखने वाले इस छोटे से गैजेट का नाम Wrist Strap Lanyard है. इसकी मदद से आप अपने फोन को चोरी होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Amazon
इस डिवाइस को फोन हाथ से छूटकर गिरने और चोरी होने से बचाने के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से कोई भी आपके हाथ से फोन खींचकर आसानी से भाग नहीं सकता है.
Photo: Amazon
हाथ में पहनने के साथ-साथ आपको अच्छा प्रोटेक्शन देने के लिए इसे नायलॉन मटेरियल से बनाया गया है. इसकी मदद से आपको कम्फर्ट मिलता है.
Photo: Amazon
सबसे खास बात यह है कि इस गैजेट को किसी भी स्मार्टफोन के कवर में आसानी से लगाया जा सकता है. चाहे कोई भी स्मार्टफोन मॉडल क्यों न हो, इसे आसानी से लगाया जा सकता है.
Photo: Amazon
फोन को हाथ में टांगकर इस्तेमाल करते समय रस्सी फंस न जाए, इसके लिए इसमें 360 डिग्री घूमने वाला हुक मिलता है. इसकी मदद से स्मार्टफोन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: Amazon
फोन और कलाई के बीच में लगाने वाली यह पट्टी बहुत ज्यादा पतली है. इसकी वजह से फोन और केस में ज्यादा गैप नहीं बनता है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: Amazon
अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल बाहर जाते समय, घूमते समय या शॉपिंग करते समय करते हैं, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Amazon
यह गैजेट आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहुत आसानी से मिल सकता है. इसकी मदद से आप अपने महंगे फोन को चोरी होने से बचा सकते हैं. इसकी कीमत ₹279 है.
Photo: Amazon