28 July 2026
Photo: AI
अगर आप अपना फोन बेचने जा रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि सिर्फ फैक्ट्री रिसेट करने से डाटा पूरी तरह गायब नहीं होता. आइए जानते हैं जरूरी स्टेप्स.
Photo: Pexels
फोन बेचने से पहले अपने सभी डेटा का बैकअप जरूर ले लें. इससे आपका पूरा डाटा सेफ रहेगा और नए फोन में आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा.
Photo: Pexels
सभी ऐप्स जैसे गूगल, ऐपल ID और दूसरे अकाउंट से लॉगआउट कर दें. साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी साइन आउट कर दें.
Photo: Pexels
अपने फोन में Find My Device या Find My iPhone को बंद कर दें. इससे फोन की ट्रैकिंग बंद हो जाएगी.
Photo: Pexels
ये सभी प्रोसेस पूरे होने के बाद अपना सिम कार्ड निकाल लें. अगर आपके पास eSIM है, तो उसे भी फोन की सेटिंग्स से हटा दें.
Photo: Pexels
इन सभी स्टेप्स के बाद ही फोन को फैक्ट्री रिसेट करें, ताकि आपके डाटा का कोई हिस्सा फोन में न बच जाए जिसे बाद में रिकवर किया जा सके.
Photo: Pexels
फैक्ट्री रिसेट के बाद एक बार जरूर चेक करें कि फोन सही से रिसेट हुआ है या नहीं. इससे आपको यकीन हो जाएगा कि आपका डाटा पूरी तरह हट चुका है.
Photo: Pexels
अपने गूगल या ऐपल ID में जाकर My Devices से पुराने फोन को हटा दें. इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी.
Photo: Pexels
ये सभी स्टेप्स पूरे करने के बाद आप बिना डाटा लीक की चिंता किए फोन को बॉक्स में रखकर नए मालिक को दे सकते हैं.
Photo: Pexels