क्या स्मार्टफोन को भी लगती है गर्मी, ना करें ये गलती
10 April 2026
Photo: ITG
अप्रैल आ चुका है और आने वाले दिनों में गर्मी से तपिश बढ़ेगी. इसकी वजह से इंसान पंखा, कूलर या AC का यूज करता है. क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन को भी गर्मी लगती है.
Photo: Unsplash
दरअसल, स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं, जिसके अंदर बैटरी, प्रोसेसर, कैमरा और मैकेनिज्म का पूरा जाल होता है. ऐसे में जब स्मार्टफोन का यूज होता है तो मैकेनिज्म हीट जनरेट करता है.
Photo: Unsplash
ऐसे में गर्मियों का मौसम स्मार्टफोन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. ओवर हीट होने की वजह से फोन खराब हो जाता है और बैटरी में आग तक लग सकती है.
Photo: Unsplash
स्मार्टफोन को गर्मियों के दिनों में अगर खुली धूप के नीचे रख देंगे तो यह उसके लिए खतरनाक साबित होगा.
Photo: Unsplash
ऐपल के iPhone में एक फीचर है, जो मोबाइल को ओवर हीटिंग से बचाने में मदद करता है.
Photo: Unsplash
iPhone 16 को अगर तेज धूप के नीचे खुले में कुछ देर के लिए छोड़ देते हैं. कुछ देर बाद तापमान बढ़ने के साथ उसमें ओवर हीट का अलर्ट मिलने लगेगा.
Photo: Unsplash
आईफोन में अलर्ट मिलने के बाद फोन के टेम्प्रेचर को कम करने के लिए उसे रूम के अंदर ले जाना होगा. एक बार टेम्प्रेचर डाउन होने के बाद फोन दोबारा काम करना शुरू कर देता है.
Photo: Unsplash
स्मार्टफोन को ओवर हीट से बचाने के लिए ध्यान रखें कि उसको सीधे धूप के नीचे ना रखें. फोन को कार के डैशबोर्ड के ऊपर भी ना रखें.
Photo: Unsplash
मोबाइल का टेम्प्रेचर कंट्रोल करने के लिए मार्केट में कुछ खास गैजेट मिलते हैं. कूलिंग पैड से लेकर फैन तक शामिल हैं.