20 June 2026
Photo: Unsplash
साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग पैंतरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वे बड़ी ही चालाकी से मैसेज को हैक कर लेते हैं और फिर बैंक खाते में सेंधमारी करते हैं.
Photo: Unsplash
हाल ही में मुंबई से एक केस सामने आया है, जिसमें एक शख्स का स्मार्टफोन अचानक से गर्म हुआ. इसके बाद कुछ देर बाद उनके बैंक खाते को खाली कर दिया.
Photo: Unsplash
साइबर ठगी के इस केस में विक्टिम के बैंक खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए हैं. फिर उन्होंने पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई.
Photo: Unsplash
स्मार्टफोन हैकिंग को पहचाना बहुत ही आसान है. बस शर्त ये है कि कुछ कॉमन सिग्नल के बारे में पता होना चाहिए, जो मोबाइल हैकिंग के दौरान दिखाई देते हैं.
Photo: Unsplash
हैकिंग के दौरान मोबाइल को रिमोटली एक्सेस किया जाता है. इसकी वजह से मोबाइल एक्स्ट्रा काम करता है. इसकी वजह से वह ओवरहीट होता है.
Photo: Unsplash
स्मार्टफोन हैकिंग के दौरान रिमोट एक्सेस पर रहता है, जिसकी वजह से उसमें डेटा की खपत बढ़ जाती है. अगर फोन ज्यादा डेटा खा रहा है तो ये साइबर हैकिंग का भी इशारा हो सकता है.
Photo: Unsplash
स्मार्टफोन में अचानक से बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है तो ये साइबर हैकिंग का भी साइन हो सकता है. ऐसे में अपना फोन से वाईफाई और इंटरनेट डेटा आदि को ऑफ कर दें.
Photo: Unsplash
अगर अचानक से स्मार्टफोन में अनजान पॉपअप आने लगें कि कुछ गड़बड़ है. इसके बाद पॉपअप की वजह खोजें नहीं तो स्मार्टफोन को रिसेट कर लें.
Photo: Unsplash
स्मार्टफोन में अचानक से अनजान ऐप्स नजर आने लगे, जिन्हें आपने कभी इंस्टॉल नहीं किया है. उनको तुरंत अनइंस्टॉल करें.
Photo: Unsplash