कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गया आपका फोन? ऐसे चेक करें 

1 Sep 2026

Photo: Unsplash

जरूरी है स्मार्टफोन

स्मार्टफोन हमारी लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है.

Photo: Unsplash

फोन की एक्सपायरी डेट

स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट किसी पैकिंग फूड की तरह नहीं होती है. फोन की एक्सपायरी डेट अलग तरह से काम करती है.  

Photo: Unsplash

फोन की एक्सपायरी

कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट का आकलन कुछ तथ्यों के आधार पर किया जाता है.

Photo: Unsplash

फोन आउटडेटेड कब होता है

अगर स्मार्टफोन आउटडेटेड हो जाता है तब उसको एक्सपायर मान लिया जाता है. आउटडेटेड स्मार्टफोन उन हैंडसेट को कहा जाता है, जिनको ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाती है. 

Photo: Unsplash

ऐसे चेक करें

सिक्योरिटी अपडेट को चेक करना बहुत ही आसान है. इसके लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन के अंदर Security/Privacy → Security Update में जाकर आखिरी अपडेट की तारीख देखें. 

Photo: Unsplash

दूसरा तरीका 

सिक्योरिटी अपडेट चेक करने का दूसरा तरीका ये है कि मोबाइल कंपनी के पोर्टल पर जाकर देखें कि उस हैंडसेट को कितने साल तक अपडेट मिलने हैं. 

Photo: Unsplash

बैटरी हेल्थ चेक करें 

पुराने स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए उसकी बैटरी हेल्थ भी देख सकते हैं. ऐपल के iPhone में बैटरी हेल्थ को चेक करना आसान है, लेकिन कई एंड्रॉयड फोन में ये ऑप्शन नहीं मिलता है. 

Photo: Unsplash

अपडेट बंद होने के नुकसान

सिक्योरिटी अपडेट बंद होने के बाद 1 साल तक स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम सुरक्षित रहता है. इसके बाद धीरे-धीरे उसकी सेफ्टी लेयर कमजोर होती रहती है. 

Photo: Unsplash

ऐप्स पर क्या असर 

सिक्योरिटी पैच का अपडेट बंद होने की वजह से बैंकिंग ऐप्स, UPI ऐप्स जैसे सेंसटिव ऐप्स में भी सेंधमारी हो सकती है. इससे डेटा भी चोरी हो सकता है. 

Photo: Unsplash

Read Next