1 Jun 2026
Photo: AI
अक्सर लोग फोन को चार्जिंग से निकालते समय डरते हैं. वे पहले मेन बोर्ड का स्विच बंद करते हैं फिर चार्जर निकालते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा करना वास्तव में जरूरी है या नहीं.
Photo: Pexels
आजकल के फोन चार्जर काफी स्मार्ट होते हैं. इनके अंदर खास चिप्स लगी होती हैं, जो प्लग लगाने या निकालने के समय आने वाले बिजली के झटकों को आसानी से संभाल लेती हैं.
Photo: Pexels
कई लोगों को लगता है कि चालू स्विच से चार्जिंग प्लग निकालने पर खतरनाक स्पार्क निकलती है. लेकिन ऐसा नहीं होता. सामान्य परिस्थितियों में कोई खतरनाक चिंगारी नहीं निकलती है.
Photo: Pexels
फोन और चार्जर दोनों में सुरक्षा के लिए खास सर्किट लगे होते हैं, जो बिजली में आने वाले अचानक वोल्टेज स्पाइक को रोकने का काम करते हैं.
Photo: Pexels
चार्जर को प्लग से निकालना अपने आप में स्विच ऑफ करने जैसा ही है. प्लग बाहर आते ही बिजली का कनेक्शन तुरंत टूट जाता है.
Photo: Pexels
चार्जर और बिजली से जुड़े उपकरणों को बाजार में आने से पहले कड़े सुरक्षा मानकों की जांच से गुजरना पड़ता है.
Photo: Pexels
हालांकि, अगर आपका चार्जर टूटा हुआ है, तार बाहर निकले हुए हैं या सॉकेट ढीला है, तो ऐसी स्थिति में पहले स्विच बंद करना ज्यादा सुरक्षित रहता है.
Photo: Pexels