19 June 2026
Photo: Amazon
आज के दौर में टेक्नोलॉजी एडवांस्ड हो चुकी है. अधिकतर सामान को छोटे-छोटे साइज में तैयार किया जा चुका है.
Photo: Amazon
जहां पहले टीवी बहुत ज्यादा जगह कवर करते थे. अब वही टीवी का स्लिम वर्जन आ चुका है, जो पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस्ड हैं. इसको दीवार पर लगा सकते हैं.
Photo: Amazon
आजकल मार्केट में ढेरों ऐसे छोटे-छोटे कैमरे मौजूद हैं, जिनको किसी एक प्रोडक्ट के अंदर छिपाकर लगाया जा सकता है.
Photo: Amazon
इन हिडन कैमरों का इस्तेमाल वैसे तो सिक्योरिटी के मद्देनजर तैयार जाना चाहिये. लेकिन कुछ शरारती तत्व हैं, जो प्राइवेट मूमेंट रिकॉर्ड कर लेते हैं.
Photo: Amazon
एक बार प्राइवेट मूमेंट रिकॉर्ड करने के बाद उनको सीक्रेट रखने के लिए ब्लैकमेल करते हैं. नहीं तो वे इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देते हैं.
Photo: Amazon
जानते हैं कि हिडन और माइक्रो कैमरे कहां-कहां पर छिपे हो सकते हैं. आइए एक-एक करके जानते हैं.
Photo: Amazon
मोबाइल चार्जर के एडेप्टर के अंदर भी छिपा हुआ कैमरा हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि चार्जर एडेप्टर को पास जाकर देखें और अगर कोई छोटा सा होल है तो उसमें छिपा कैमरा हो सकता है.
Photo: Amazon
हेलमेट में भी कैमरा छिपा हो सकता है, जो आपकी सीक्रेट व पर्सनल मूमेंट को रिकॉर्ड कर सकता है. इसलिए हेलमेट को बेडरूम से दूर रखना चाहिए.
Photo: Amazon
छिपा हुआ कैमरा बल्ब के अंदर भी लगाया जा सकता है. ये डिवाइस आसानी से लोगों की आंखों में धूल झोंक सकता है.
Photo: Amazon
स्मॉक डिटेक्टर के अंदर भी छिपा हुआ कैमरा हो सकता है. यह कैमरा आपके सीक्रेट मूमेंट को कैप्चर कर सकता है. फिर ये वीडियो लीक हो सकते हैं.
Photo: Amazon