18 Aug 2026
Photo: orientelectric
भारत में बहुत घर हैं, जहां बिजली कटौती होती है. हर कोई अपने घर में इनवर्टर बैटरी का सेटअप नहीं लगा पाता है. लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए मार्केट में बैटरी वाले कई पंखे मौजूद हैं.
Photo: orientelectric
अब ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने एक सीलिंग फैन को लॉन्च किया है, जो बिजली जाने के बाद भी चलता रहेगा. इस फैन का नाम EcoTech Volt BLDC है.
Photo: orientelectric
ओरिएंट के इस फैन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस पंखे के अंदर बैटरी है. यानी बिजली जाने पर अलग इन्वर्टर बैटरी या अलग से पावर बैक देने की जरूरत नहीं होगी.
Photo: orientelectric
ऐसे में जिन लोगों के घरों में इनवर्टर बैटरी नहीं है, उन लोगों के लिए यह बड़े ही काम का साबित होगा. इसको दुकान या ऑफिस आदि में भी लगा सकेंगे.
Photo: orientelectric
कंपनी का दावा है कि यह पंखा बिजली जाने के बाद लगातार 10 घंटे तक चल सकता है. हालांकि इसके लिए फैन को सिर्फ 1 नंबर स्पीड पर चलाना होगा.
Photo: orientelectric
ओरिएंट के इस लेटेस्ट सीलिंग फैन की कीमत 4,595 रुपये है, जो कीमत कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है.
Photo: orientelectric
कंपनी ने बताया है कि EcoTech Volt BLDC फैन के अंदर ही बैटरी को लगाया गया है.
Photo: orientelectric
बिजली सप्लाई रहने के दौरान यह बैटरी ऑटोमेटिक चार्ज होती है और बिजली जाने के बाद खुद बैटरी पर चलने लगेगा.
Photo: orientelectric
ओरिएंट के इस फैन में बिजली की खपत स्टैंडर्ड पंखों की तुलना में करीब 50 परसेंट तक कम होगी. कंपनी ने बताया है कि इसमें 28W की BLDC मोटर दी गई है.
Photo: orientelectric