ओरेकल के AI टूल्स ने 30,000 लोगों की नौकरी खत्म कर दी!
5 Apr 2026
Photo: AI
क्या हुआ पूरा मामला?
ओरेकल ने 31 मार्च 2026 के सुबह 6 बजे करीब 30,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया. अब कंपनी नए AI कंप्यूटर बनाकर रेस में शामिल हो गई है, और इन 30,000 लोगों की जगह AI काम करेगा.
Photo: Pexels
AI लिख रहा है कोड
ओरेकल अब AI टूल्स का इस्तेमाल कोड लिखने और प्रोग्राम को चेक करने के लिए कर रहा है. इसका मतलब है कि नए प्रोग्राम बनाने और उन्हें मेंटेन करने के लिए अब कम लोगों की जरूरत है.
Photo: Pexels
खुद से ठीक होगा डेटाबेस
ऑटोनॉमस डेटाबेस अब अपने आप बग ढूंढकर उन्हें ठीक कर सकता है, बिना किसी इंजीनियर की मदद के. इसके कारण हजारों मैन्युअल टेक्निकल नौकरियों की जरूरत कम हो गई है.
Photo: Pexels
छोटी टीम, बड़ा काम
ओरेकल की लीडरशिप का कहना है कि एक छोटी AI ड्रिवन टीम 1,000+ लोगों का काम कर सकती है. इसका नतीजा यह है कि बड़े डिपार्टमेंट्स को अब छोटा किया जा रहा है.
Photo: Pexels
खत्म हुआ मैन्युअल काम
सबसे ज्यादा असर वर्चुअल ऑपरेशन्स टीम पर पड़ा है, जो पहले मैन्युअल सिस्टम सेटअप संभालती थी. अब AI क्लाउड कॉन्फिगरेशन जैसे काम खुद कर सकता है.
Photo: Pexels
SaaS सेक्टर पर असर
Software as a Service (SaaS) सेक्टर को सबसे बड़ा झटका लगा है, क्योंकि AI अब कस्टमर और डेटा मैनेजमेंट बेहतर तरीके से संभाल सकता है. इससे ओरेकल को बड़े वर्कफोर्स की जरूरत नहीं रही.
Photo: Pexels
इंस्टेंट कस्टमर सपोर्ट
AI चैटबॉट्स की मदद से ग्राहकों को तुरंत सपोर्ट मिल रहा है. उनकी समस्याओं का समाधान चैटबॉट्स ही दे देते हैं, जिससे बड़ी संख्या में कस्टमर सपोर्ट कर्मचारियों की जरूरत कम हो गई है.
Photo: Pexels
AI चिप्स पर फोकस
ओरेकल लागत बचाने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम कर रहा है. भविष्य के लिए पावरफुल AI चिप्स पर निवेश बढ़ा रहा है.आने वाले समय में AI इंसानी कर्मचारियों से ज्यादा प्रभावी साबित होगा.