ईरान-अमेरिका वॉर से टेक इंडस्ट्री हिली, OnePlus फोन की कीमत बढ़ी!

3 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. बढ़ते AI बूम की वजह से RAM और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिसके चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं.

Photo: Oneplus

OnePlus 15R की कीमत 

यह स्मार्टफोन 17 दिसंबर 2025 को लॉन्च हुआ था और इसकी शुरुआती कीमत ₹47,999 थी. अब यह ₹50,499 में मिल रहा है, यानी इसकी कीमत में ₹2,500 की बढ़ोतरी हुई है.

Photo: Oneplus

15R का हाई वेरिएंट

512GB वेरिएंट की कीमत भी बढ़ी है. पहले इसकी कीमत ₹52,999 थी, जो अब बढ़कर ₹55,499 हो गई है.

Photo: Oneplus

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, AI बूम के बाद दुनिया भर में RAM और UFS स्टोरेज की कीमतें बढ़ गई हैं. इसके अलावा, वॉर के कारण सप्लाई चेन पर दबाव भी बढ़ा है.

Photo: Oneplus

एडवांस सिलिकॉन बैटरी

इस फोन में 7400mAh की सिलिकॉन बैटरी दी गई है. इस तरह की नई बैटरी टेक्नोलॉजी भी महंगी होती है, जिससे फोन की लागत बढ़ती है.

Photo: Oneplus

ग्लोबल इन्फ्लेशन भी कारण

वॉर के चलते ग्लोबल इन्फ्लेशन बढ़ गया है, जिसके कारण OnePlus को भारत में भी अपनी कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं.

Photo: Oneplus

Read Next