चार्जर की छुट्टी! OnePlus के इस फोन को एक बार चार्ज करें और 3 दिन तक भूल जाएं!
8 Apr 2026
Photo: AI
सबसे बड़ी बैटरी
इस फोन में 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन आराम से 3 दिन तक चल सकता है. साथ ही इसमें 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है.
Photo: Oneplus
प्रो गेमिंग डिस्प्ले
फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Aqua Touch का सपोर्ट मिलता है.
Photo: Oneplus
परफॉर्मेंस में दमदार
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. साथ ही टच रेस्पॉन्स के लिए अलग चिप भी मौजूद है, जो 165FPS गेमिंग को सपोर्ट करता है.
Photo: Oneplus
हाई स्पीड चार्जिंग
इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट है, जो इसे लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज कर देता है. साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
Photo: Oneplus
ड्यूरेबिलिटी में जबरदस्त
फोन को मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है और इसमें IP66, IP68 और IP69K जैसी प्रोटेक्शन रेटिंग्स दी गई हैं, जो इसे इस सेगमेंट में बेहद मजबूत बनाती हैं.
Photo: Oneplus
कैमरा सेटअप
फोन में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें AI Eraser और AI Unblur जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Photo: Oneplus
सॉफ्टवेयर सपोर्ट
इस स्मार्टफोन में OxygenOS 16 मिलता है. कंपनी ने 4 बड़े OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
Photo: Oneplus
कीमत
OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत ₹38,999 रखी गई है, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन बनाती है.