OnePlus के ग्लोबल मार्केट छोड़ने की खबर, क्या सच में बंद होने वाली है कंपनी?
24 Mar 2026
Photo: AI
बड़ी अफवाह
जाने-माने टेक एक्सपर्ट्स का दावा है कि OnePlus कुछ देशों में अपने फोन बेचना बंद कर सकती है.
यह खबर फैलते ही फैंस घबरा गए हैं कि अब कंपनी का भविष्य क्या होगा.
Photo: Pexels
कहाँ पर होगा बंद?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus United States, United Kingdom और यूरोप के कुछ हिस्सों से बाहर निकल सकती है. हालांकि, चीन में कंपनी पहले की तरह अपना बिज़नेस जारी रखेगी.
Photo: Pexels
भारत में क्या बदलाव?
भारत में कंपनी बंद नहीं होगी, लेकिन अपने महंगे फ्लैगशिप फोन्स को कम करके मिड-रेंज और बजट फोन्स पर ज्यादा ध्यान दे सकती है.
Photo: Unsplash
कंपनी का इंकार
OnePlus के अधिकारियों ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि कंपनी पहले की तरह अपने स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है और कहीं भी मार्केट छोड़ने का कोई प्लान नहीं है.
Photo: Unsplash
सेल्स में गिरावट
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus के फोन्स की बिक्री में गिरावट देखी गई है. साथ ही, कंपनी ने वेस्टर्न देशों में कुछ नए लोगों को हायर भी किया है.
Photo: pexels
फोन कैंसिल होने की खबर
ऐसी भी खबरें हैं कि OnePlus ने अपने कुछ नए फोल्डेबल और छोटे फ्लैगशिप फोन्स को कैंसिल कर दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी कम प्रोडक्ट्स लॉन्च करके खर्च बचाना चाहती है.
Photo: pexels
यूजर्स के लिए राहत
OnePlus North America ने साफ कहा है कि कंपनी कहीं नहीं जा रही है. मौजूदा यूजर्स को सभी अपडेट्स मिलते रहेंगे और रिपेयर की सुविधा भी जारी रहेगी.
Photo: pexels
रुको और देखो
फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और इन देशों में कंपनी ने अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं.