नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं! इन टिप्स से अपने पुराने फोन में डालें नई जान

16 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

कई बार फोन स्लो या हैंग होने लगता है और आपका काम सही से नहीं हो पाता है. इसे ठीक करने के लिए जान लीजिए ये तरीके.

Photo: Pexels

रीस्टार्ट करें फोन

फोन जब भी लैग करने लगे या सही से रिस्पॉन्स न करे, तो सबसे पहले अपने फोन को रीस्टार्ट करें. इससे आपके फोन में जो भी लोड होगा वो अपने आप खत्म हो जाएगा.

Photo: Pexels

फोन का स्टोरेज साफ करें

फोन का इंटरनल स्टोरेज 80 से 90% से ज्यादा भर जाने के बाद फोन की रीड और राइट स्पीड कम हो जाती है. इससे बचने के लिए अपने फोन की बड़ी फाइल्स को डिलीट कर दें.

Photo: Pexels

ऐप कैश साफ करें

आपके फोन के अंदर ऐप्स टेम्पररी फाइल्स बनाकर रखते हैं जिससे वो जल्दी लोड हो सकें. लेकिन ये डेटा करप्ट हो सकता है, जिसके चलते आपके फोन पर असर पड़ सकता है.

Photo: Pexels

सिस्टम एनीमेशन बंद करें

अपने फोन को और ज्यादा तेज बनाने के लिए इसके अंदर का सिस्टम एनीमेशन बंद करें. इसके लिए आपको डेवलपर ऑप्शन चालू करना होगा.

Photo: Pexels

सॉफ्टवेयर अपडेट करें

कई बार फोन को समय पर अपडेट न करने की वजह से भी फोन स्लो चलने लगता है. इससे बचने के लिए अपने फोन को अपडेट रखना चाहिए.

Photo: Pexels

ऐप के Lite वर्जन

अगर आपका फोन हैंग या लैग होता है. ऐप्स सही से नहीं खुलते. इसके लिए अपने फोन में ऐप्स के Lite वर्जन का इस्तेमाल करें, जो फोन पर कम लोड डालते हैं.

Photo: Pexels

फैक्ट्री रिसेट

आपका फोन फिर भी ठीक नहीं होता है, तो आपको अपने फोन को एक बार पूरी तरह खाली कर देना चाहिए, यानी फैक्ट्री रिसेट कर देना चाहिए. इससे सारी दिक्कत खत्म हो जाती है.

Photo: Pexels

Read Next