पुराना फ्रिज भी देगा नए जैसी कूलिंग! बस फॉलो करें ये 8 आसान स्टेप्स
8 Apr 2026
Photo: AI
दरवाज़े की सील चेक करें
ढीली या क्रैक्ड डोर सील ठंडी हवा को बाहर निकलने देती है. टेस्ट करने के लिए एक पेपर का टुकड़ा दरवाज़े के बीच रखें. अगर गिर जाता है, तो सील बदलवानी पड़ेगी.
Photo: Pexels
कंडेंसर कॉइल साफ रखें
धूल या पालतू जानवरों के बाल कॉइल पर चिपक जाते हैं. जिससे कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए कॉइल को साफ रखें, इससे कूलिंग बेहतर होगी.
Photo: Pexels
एयरफ्लो मेंटेन रखें
फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भरकर न रखें. इससे अंदर का एयरफ्लो बिगड़ जाता है और कूलिंग ठीक से नहीं हो पाती. साथ ही दरवाज़ा बार-बार खोलने से बचें.
Photo: Pexels
सही जगह पर रखें
अगर फ्रिज सीधी धूप या गैस स्टोव के पास रखा है, तो उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर जगह बदल नहीं सकते. तो फ्रिज के पीछे कुछ इंच का गैप जरूर रखें.
Photo: Pexels
गरम खाना ठंडा करके रखें
गरम खाना सीधे फ्रिज में न रखें. उसकी भाप से अंदर का तापमान बढ़ जाता है और कूलिंग पर असर पड़ता है. पहले खाना ठंडा करें, फिर फ्रिज में रखें.
Photo: Pexels
सही तापमान सेट करें
गलत तापमान सेटिंग से भी कूलिंग पर असर पड़ता है. फ्रिज का सही तापमान 3°C से 5°C के बीच होना चाहिए और फ्रीज़र का -18°C.
Photo: Pexels
सही से ऑर्गनाइज़ करें
फ्रिज का दरवाज़ा सबसे गर्म हिस्सा होता है. दूध और अंडे अंदर वाले हिस्से में रखें ताकि वे जल्दी खराब न हों.
Photo: Pexels
दरवाज़ा बंद रखें
फ्रिज खोलने से पहले सोच लें कि क्या निकालना है. जितना कम दरवाज़ा खुलेगा. उतनी बेहतर कूलिंग बनी रहेगी.