भारत का सबसे सस्ता AC हुआ लॉन्च! कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

25 May 2026

Photo: AI

किसने किया लॉन्च?

Oakter ने अपना नया Studio AC 5000 (2026 मॉडल) लॉन्च किया है. यह AC आपको ऑनलाइन स्टोर और ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध मिलेगा. आइए जानते हैं इस AC की खास बातें.

Photo: Oakter

कैपेसिटी कितनी है?

यह AC 0.5 टन का विंडो AC है, जो लगभग 75 स्क्वायर फीट एरिया को आसानी से ठंडा कर सकता है. यह स्टडी रूम, स्टूडियो और छोटे अपार्टमेंट्स के लिए बेहतरीन है.

Photo: Oakter

नई इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

पिछले साल के मुकाबले इस नए मॉडल में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी वजह से कंप्रेसर में डिले नहीं होता और यह AC शानदार परफॉर्मेंस देता है.

Photo: Oakter

बिजली बिल में बचत

इस AC में 3-स्टार एनर्जी रेटिंग मिलती है, जो केवल 500W पावर का इस्तेमाल करता है. कंपनी के अनुसार, यह AC बिजली बिल को लगभग 60% तक कम करने में मदद कर सकता है.

Photo: Oakter

प्लग एंड प्ले फीचर

इस AC को कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे चलाने के लिए किसी एक्स्ट्रा वायरिंग की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि इसमें 6 AMP प्लग का सॉकेट सपोर्ट मिलता है.

Photo: Oakter

हल्का डिजाइन

AC का वजन सिर्फ 22 किलो है, जो इसे सामान्य AC के मुकाबले लगभग 30% तक हल्का बनाता है.

Photo: Oakter

साफ और शांत कूलिंग

इस AC के साथ एंटी-डस्ट फिल्टर मिलता है. साथ ही, यह काफी शांत तरीके से काम करता है. इसमें खास कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी वजह से बाहर कम पानी गिरता है.

Photo: Oakter

वारंटी और एक्सेसरीज़

इस AC के साथ स्लीक रिमोट कंट्रोल, माउंटिंग फ्रेम और 1 साल की पूरी यूनिट पर वारंटी मिलती है. वहीं, कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दी गई है.

Photo: Oakter

कीमत कितनी है?

यह भारत के सबसे सस्ते AC में से एक है. इसकी कीमत सिर्फ ₹14,499 रखी गई है. इतनी कम कीमत में भी यह तेज गर्मी और हीटवेव के दौरान शानदार कूलिंग देने में सक्षम है.

Photo: Oakter

Read Next