अब घर बैठे चेंज करें फोन नंबर और पता, Aadhaar App से इतनी लगेगी फीस
2 Feb 2026
Photo: ITG
न्यू आधार ऐप लॉन्च हो चुका है, जो ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर दोनों पर मौजूद है. न्यू आधार ऐप में ढेरों फीचर्स दिए हैं.
Photo: ITG
न्यू आधार ऐप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लें. इसके बाद अपने आधार नंबर को एंटर करें. फिर सिम बाइडिंग ऑथेंटिकेशन से वेरिफिकेशन शुरू होगा.
Photo: ITG
ध्यान रखें कि आधार ऐप उसी फोन में होना चाहिए, जिसमें आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है. न्यू आधार ऐप को ऑथेंटिकेशन के लिए रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज किया जाता है.
Photo: ITG
एक बार मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन्स कंप्लीट होने के बाद यूजर्स को फेस ऑथेंटिकेशन कंप्लीट करना होगा. इसके लिए स्मार्टफोन के कैमरा का यूज किया जाता है.
Photo: ITG
फेस ऑथेंटिकेशन कंप्लीट करने के बाद यूजर्स को सिक्योरिटी पिन एंटर करना होगा. यह 6 नंबर का पिन होगा, जिसे आधार ऐप ओपन करने के लिए यूज कर सकेंगे.
Photo: UIDAI
एक बार लॉगइन करने के बाद यूजर्स को ऐप में नीचे की तरफ दिए गए सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद वहां मोबाइल नंबर और एड्रेस चेंज करने की सुविधा मिलेगी.
Photo: ITG
आधार ऐप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने के लिए 15 दिन का प्रोसेस टाइम और 75 रुपये की फीस देनी होगी, ये जानकारी ऐप पर दी है.
Photo: ITG
आधार ऐप में रजिस्टर्ड नंबर बदलने के लिए प्रोसेस में आगे बढ़ेंगे तो सबसे पहले न्यू मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना होगा. वेरिफाई के लिए OTP एंटर करना होगा. पेमेंट करने के बाद प्रोसेस शुरू हो जाएगा.
Photo: ITG
न्यू आधार ऐप की मदद से घर का पता भी बदला जा सकेगा. साथ ही बायोमैट्रिक को लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा.