10 Aug 2026
Photo: AI
आज के डिजिटल समय में आप घर बैठे ही पता कर सकते हैं कि आपके आसपास मौसम और ट्रैफिक का क्या हाल है, ताकि खराब मौसम की वजह से रास्ते में फंसना न पड़े.
Photo: Pexels
खराब मौसम में सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक की होती है. जाम की वजह से कहीं जाने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है. घर से निकलने से पहले आप यह सब आसानी से चेक कर सकते हैं.
Photo: Pexels
जो लोग नदी के किनारे रहते हैं, उनके लिए बाढ़ का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में FloodWatch India ऐप की मदद से आप अपने आसपास की नदी का जल स्तर देख सकते हैं.
Photo: PlayStore
नदी का सही जल स्तर बताने के लिए इस ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति ने बनाया है. इसकी मदद से आप आसानी से नदी के पानी की जानकारी ले सकते हैं.
Photo: PlayStore
अगर आप कहीं जाने के लिए निकल रहे हैं, तो निकलने से पहले Google Maps पर लाइव ट्रैफिक जरूर चेक करें, ताकि आपको रास्ते का हाल पहले से पता चल जाए.
Photo: PlayStore
रास्ते की जानकारी मिलने से आपको पता चल जाता है कि पहुंचने में कितना समय लगेगा. साथ ही आप दूसरा रूट भी देख सकते हैं, ताकि खराब मौसम में फंसना न पड़े.
Photo: PlayStore
Google Maps पर कई बार यह भी दिख जाता है कि किन रास्तों पर पानी भरा हुआ है. इससे आप उस रास्ते से बच सकते हैं और बेवजह फंसने से बच जाएंगे.
Photo: PlayStore
घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप अपने फोन के Weather ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि पहले से पता चल जाए कि मौसम कैसा रहने वाला है.
Photo: PlayStore
अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या ऑफिस से घर लौट रहे हैं, तो इन ऐप्स की मदद से अपनी सेफ्टी बढ़ा सकते हैं. साथ ही आपका समय भी बचेगा और खराब मौसम में फंसने की संभावना भी कम होगी.
Photo: PlayStore