1 मिनट में मिला 90 हजार का प्रॉफिट, फिर महिला ने कर दी बड़ी गलती

28 Jan 2026

Photo: ITG

साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां विक्टिम से 1.5 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं. विक्टिम 63 साल की बुजुर्ग महिला हैं और रेलवे की नौकरी से रिटायर्ड हो चुकी हैं. 

Photo: Unsplash 

रिटायरमेंट के बाद महिला ने स्मार्टफोन ज्यादा यूज करना शुरू कर दिया था. बीते साल दिसंबर में उनको एक ऑनलाइन विज्ञापन नजर आया है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.

Photo: Unsplash 

विज्ञापन में स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट से मोटी कमाई का लालच दिया था. फिर विक्टिम ने उस लिंक पर क्लिक कर दिया.

Photo: AI Generated

लिंक पर क्लिक करते ही विक्टिम महिला एक वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल हो गईं. ग्रुप का नाम वीआईपी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म था,जिसमें करीब 90 लोग थे. 

Photo: Unsplash 

ग्रुप में एडमिन शेयर मार्केट को लेकर टिप्स शेयर करता. कई अन्य मेंबर्स पोस्ट करके फर्जी दावे करते हैं कि उन्होंने करोड़ों रुपये कमा लिए.  

Photo: Unsplash 

फिर महिला भी इनवेस्टमेंट करने के लिए तैयार हो गईं. इसके बाद साइबर ठगों ने महिला को बताया कि पहले KYC कराना होगा.  

Photo: Unsplash 

फिर महिला को एक दूसरे वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल किया गया. शुरुआत में महिला ने छोटी रकम से इनवेस्टमेंट किया, जिसके बदले में एक मिनट के अंदर 90 हजार रुपये का प्रोफिट मिला.

Photo: Unsplash 

महिला ने और ज्यादा रकम लगाने का प्लान बनाया. इसके बाद विक्टिम ने करीब 1 करोड़ रुपये लगा दिए. साइबर ठगों के कहने पर महिला ने एक ऐप भी इंस्टॉल किया था. 

Photo: Unsplash 

इनवेस्टमेंट के बाद महिला के ऐप में 7 करोड़ रुपये का फेक प्रोफिट नजर आने लगा.  फिर जब विक्टिम ने अपने रुपये निकालने की कोशिश की तो साइबर ठग ने टैक्स के नाम पर 88 लाख रुपये मांगे. 

Photo: Unsplash 

महिला की तरफ से कई सवाल-जवाब करने के बाद साइबर ठगों ने डिस्काउंट का हवाला दिया. महिला को सिर्फ 44 लाख रुपये देने को कहा. महिला ने पेमेंट कर दी, उसके बाद भी उनको रुपये नहीं मिले.

Photo: Unsplash 

कॉन्टैक्ट बंद होने और रुपये ना मिलने के बाद महिला को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार चुकी हैं. फिर उन्होंने कंप्लेंट दर्ज कराई.   

Photo: Unsplash 

Read Next