22 May 2026
Photo: Unsplash
साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां मुंबई में रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर के साथ 21.5 लाख रुपये की ठगी हुई है. ये ठगी मार्च-अप्रैल महीने में हुई है.
Photo: AI Generated
साइबर ठगी की शुरुआत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हुई है, जिसका नाम बम्बल है. इस पर इंटीरियर डिजाइन की मुलाकात एक महिला से हुई.
Photo: Unsplash
महिला ने खुद का नाम अनाया शर्मा बताया और कहा कि वह दिल्ली में रहती हैं. इसके बाद दोनों में कई दिनों तक बातचीत चलती रही.
Photo: Unsplash
फिर विक्टिम से वॉट्सऐप पर चैटिंग करने को कहा. इसके बाद दोनों की बीच वॉट्सऐप पर चैटिंग होने लगी. फिर महिला ने रुपयों पैसों के बारे में बातचीत करनी शुरू की.
Photo: Unsplash
महिला ने झूठी कहानी सुनाई और कहा कि वह शेयर मार्केट में इनवेस्ट करके मोटी रकम कमा रही हैं. अब तक वह करोड़ों रुपये तक प्रोफिट कमा चुकी हैं.
Photo: Unsplash
फिर इंटीरियर डिजाइनर को भी इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा गया. फिर शख्स इन्वेस्टमेंट के लिए राजी हो जाता है. विक्टिम को एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर अकाउंट बनाने को कहा.
Photo: Unsplash
विक्टिम ने शुरुआत में 50 हजार रुपये का इनवेस्टमेंट किया. इसके बाद विक्टिम को ऑनलाइन डैशबोर्ड पर फेक प्रोफिट दिखाया गया.
Photo: Unsplash
फिर विक्टिम ने आगे और ज्यादा रकम का इनवेस्टमेंट किया, जिसके बाद विक्टिम का प्रोफिट तेजी से बढ़ता चला गया.
Photo: Unsplash
फिर विक्टिम ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब 21.5 लाख रुपये की टोटल इनवेस्टमेंट कर दी.
Photo: Unsplash
विक्टिम को वर्चुअल वॉलेट में 76,848 डॉलर दिखाए, जो करीब 69 लाख रुपये थी. जब विक्टिम ने उसको निकालने की कोशिश की तो वह असफल रहा.
Photo: Unsplash
इसके बाद विक्टिम ने रुपये निकालने की मदद मांगी तो विक्टिम से टैक्स के नाम पर 30 परसेंट की पेमेंट करने को कहा.
Photo: Unsplash
फिर विक्टिम को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है. विक्टिम ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और कंप्लेंट दर्ज कराई.
Photo: Unsplash