7 July 2026
Photo: AI
मानसून के मौसम में बहुत ज्यादा नमी होती है. इसकी वजह से कई बार मॉइस्चर सॉकेट या दीवार के अंदर चला जाता है. इससे इलेक्ट्रिकल इंसुलेशन से करंट लीक होने लगता है.
Photo: Pexels
घर में इलेक्ट्रिकल शॉक का सबसे बड़ा कारण खराब अर्थिंग होती है. इसकी वजह से करंट लीक होता रहता है. आइए जानते हैं गैजेट्स और सेफ्टी टिप्स के बारे में.
Photo: Pexels
रेसिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर (RCCB) आपके घर की पहली सेफ्टी है. यह घर में करंट लीकेज को डिटेक्ट करता है और तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कर देता है.
Photo: Amazon
बारिश के मौसम में गीजर, वॉशिंग मशीन और दूसरे बड़े इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज के लिए सेफ्टी प्लग का इस्तेमाल करें. अगर करंट लीकेज होता है तो यह तुरंत पावर ऑफ कर देता है.
Photo: Amazon
मानसून के समय गीली दीवार या किसी मेटल बॉडी को बिना चेक किए हाथ न लगाएं. उसमें करंट हो सकता है. पहले वोल्टेज टेस्टर से चेक कर लें.
Photo: Amazon
किसी भी तरह की इलेक्ट्रिकल रिपेयर करने से पहले रबर के ग्लव्स जरूर पहनें. इससे करंट लगने का खतरा काफी कम हो जाता है.
Photo: Amazon
हाई क्वालिटी का इलेक्ट्रिकल इंसुलेशन रबर मैट अपने हैवी इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज के नीचे रखें. अगर कभी रिपेयर करना पड़े तो यह आपकी सेफ्टी बढ़ाता है.
Photo: Amazon
बारिश और तेज आंधी-तूफान के समय घर के इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज बंद करके उनका प्लग निकाल दें. इससे वोल्टेज स्पाइक से होने वाले नुकसान और हादसे से बचा जा सकता है.
Photo: AI
RCCB तभी सही तरीके से काम करेगा, जब आपके घर की अर्थिंग सही होगी. इसलिए बारिश का मौसम शुरू होने से पहले घर की अर्थिंग जरूर चेक करवा लें.
Photo: Unsplash