8 May 2026
Photo: AI
अधिकतर लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाले मिक्सर और जूसर का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए. तो यह बम की तरह फट भी सकता है. जानिए इससे बचने के तरीके.
Photo: Amazon
मिक्सर जार के अंदर बहुत ज्यादा सामान भरने से मोटर पर काफी दबाव पड़ता है, जिससे यह फट भी सकता है. इससे बचने के लिए जार को हमेशा आधा ही भरें.
Photo: Amazon
अगर मिक्सर की मोटर को 3 से 5 मिनट से ज्यादा लगातार चलाया जाए, तो मोटर पर ज्यादा दबाव आ जाता है. इससे बचने के लिए 30 सेकंड रूल फॉलो करें.
Photo: Amazon
जूसर मिक्सर के नीचे वाले हिस्से में हवा के लिए वेंट दिए जाते हैं. जिनसे मोटर की गर्म हवा बाहर निकलती है. अगर ये वेंट ब्लॉक हो जाएं, तो ओवरहीटिंग की वजह से मिक्सर फट सकता है.
Photo: Amazon
अगर आपके मिक्सर जार में लीकेज हो जाए, तो पानी या जूस मोटर के अंदर जा सकता है. इसकी वजह से शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: Amazon
हाई पावर मिक्सर को खराब क्वालिटी के एक्सटेंशन बोर्ड या गलत सॉकेट में चलाने से आग लग सकती है. इसलिए हमेशा सही और सुरक्षित वॉल सॉकेट का इस्तेमाल करें.
Photo: Amazon
अगर मिक्सर जार के ब्लेड्स जाम हो जाएं और सही से घूम न पाएं, तो यह मोटर पर दबाव डालते हैं. इसलिए समय-समय पर ब्लेड्स की जांच और सफाई करते रहें.
Photo: Amazon
किचन में लगातार इस्तेमाल होने की वजह से मिक्सर की मोटर पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे स्पार्किंग और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ सकता हैते रहें.
Photo: Amazon