90% लोग गलत तरीके से चलाते हैं मिक्सर ग्राइंडर, ये है सही तरीका
9 April 2026
Photo: Getty image
मिक्सर ग्राइंडर आज के समय में अधिकतर घरों में मौजूद है. इसका इस्तेमाल अलग-अलग काम में होता है. हालांकि अधिकतर लोग इसका सही से इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं.
Photo: Getty image
दरअसल, मिक्सर ग्राइंडर को सही तरीके से इस्तेमाल ना करने की वजह से वह खराब हो जाता है.
Photo: Pexels
कंपनियां और एक्सपर्ट बताते हैं कि ग्राइंडर को इस्तेमाल कैसे करना चाहिए. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Photo: Pexels
मिक्सर ग्राइंडर को लगातार 5 मिनट या उससे ज्यादा देर तक ना चलाएं. मिक्सी को चलाने का सही तरीका है कि उसको रुक-रुक कर चलाएं.
Photo: Pexels
30 सेकेंड या 1 मिनट तक मिक्सर ग्राइंडर चलाने के बाद मोटर बंद कर दें. 5-10 सेकेंड का गैप दें और रिस्टार्ट करें.
Photo: Pexels
दरअसल, अधिकतर मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर कॉपर की मात्रा कम या ना के बराबर होती है. ऐसे में मोटर हीट होकर बंद या खराब हो सकती है.
Credit: Credit Name
मार्केट से किसी भी मिक्सर ग्राइंडर को खरीदने जा रहे हैं तो उसकी मोटर को लेकर डिटेल्स देखें. कॉपर मोटर के बहुत से फायदे हैं.
Photo: Pexels
लोडिंग का ध्यान रखें. चॉपिंग या ग्राइडिंग करते समय फूड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. मिक्सर ग्राइंडर के जार को फुल ना भरें.
Photo: Pexels
मिक्सर ग्राइंडर को यूज करते समय उसके जार को सही तरीके से लॉक करें. सही से लॉक ना होने की वजह से मोटर के ऊपर लगे ब्लेड टूट जाते हैं.