6 June 2026
Photo : ITG
बड़ी स्क्रीन टीवी का आनंद अधिकतर लोग लेना चाहते हैं, लेकिन महंगी कीमत होने की वजह से सभी बड़े स्मार्ट टीवी नहीं खरीद पाते हैं.
Photo: Amazon
मार्केट में ढेरों मिनी प्रोजेक्टर मौजूद हैं, जो किफायती कीमत में बड़ी स्क्रीन टीवी देखने का एक्सपीरियंस देते हैं.
Photo: Amazon
मिनी प्रोजेक्टर की मदद से घर पर बड़ी ही आसानी से बड़ी टीवी का एक्सपीरियंस ले सकेंगे. ये स्क्रीन साइज 100 इंच से लेकर 200 इंच तक का हो सकता है.
Photo: Amazon
मिनी प्रोजेक्टर एक छोटा सा प्रोडक्ट है, जिसका डाइमेंशन 15 इंच बाई 10 इंच के साइज से भी कम होता है.
Photo: Amazon
मिनी प्रोजेक्टर को घर में इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. घर की किसी भी दीवार या सफेद पर्दे पर बड़ी स्क्रीन बना सकते हैं.
Photo: Unsplash
आमतौर पर टीवी के लिए एक स्पेस की जरूरत होती है. टीवी लगाने के लिए उसको दीवार पर इंस्टॉल किया जाता है, जिसके लिए ड्रिलिंग आदि का काम होता है.
Photo: Unsplash
मिनी प्रोजेक्टर को जब जहां चाहें वहां लगाकर देख सकते हैं. काम खत्म होने के बाद उसको दोबारा डब्बे में रखकर अलमारी में रख सकते हैं.
Photo: Unsplash
मिनी प्रोजेक्टर के अंदर कई फीचर्स होते हैं. अब ब्रांड एंड्रॉयड टीवी का भी एक्सपीरियंस देते हैं. साथ ही बैटरी बैकअप का भी सपोर्ट मिलता है.
Photo: Unsplash
मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय ल्यूमेंस का ध्यान रखना चाहिए. ल्यूमेंस, असल में ब्राइटनेस को दर्शाता है. जितनी ज्यादा ब्राइटनेस उतना बेहतर रिजल्ट नजर आएगा.
Photo: Unsplash