माइक्रोवेव के दरवाजे में बने छोटे-छोटे छेद, आखिर क्यों दिए जाते हैं?

8 Aug 2026

Photo: AI

छेद डिजाइन के लिए?

माइक्रोवेव के दरवाजे पर बने छोटे-छोटे छेद सिर्फ दिखाने के लिए नहीं होते. इस जाली का भोत जरूरी काम होता है. आइए जानते है इसके बारे में.

Photo: Unsplash

खाना बाहर से दिखाई देता है

इन छोटे छेदों की वजह से आप माइक्रोवेव के अंदर रखा खाना आसानी से देख सकते हैं. अंदर की लाइट बाहर तक दिखती है, लेकिन माइक्रोवेव की वेव्स बाहर नहीं निकल पातीं.

Photo: Unsplash

माइक्रोवेव की वेव बड़ी

माइक्रोवेव की वेवलेंथ इन छोटे छेदों से काफी बड़ी होती है. इसलिए ये वेव छेदों से बाहर नहीं निकल पातीं, लेकिन रोशनी आसानी से बाहर आ जाती है.

Photo: Unsplash

जाली सेफ्टी देती है

दरवाजे के अंदर लगी मैटल की जाली माइक्रोवेव की वेव्स को वापस अंदर ही रोक देती है. इसी वजह से मशीन चलते समय भी बाहर खड़े लोगों के लिए सेफ रहती है.

Photo: Unsplash

बिना जाली के खतरा

अगर दरवाजे में ये जाली न हों, तो माइक्रोवेव की वेव बाहर निकल सकती हैं. इससे मशीन का इस्तेमाल करना सेफ नहीं रहेगा.

Photo: Unsplash

दरवाजा बंद होना जरूरी है

माइक्रोवेव तभी चालू होता है जब उसका दरवाजा पूरी तरह बंद हो. अगर दरवाजा ठीक से लॉक नहीं होता, तो मशीन काम ही नहीं करती.

Photo: Unsplash

टूटा हुआ दरवाजा

माइक्रोवेव का दरवाजा टूट गया है, जाली खराब हो गई है या कांच में दरार है, तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पहले उसकी रिपेयरिंग करवाना जरूरी है.

Photo: Unsplash

सभी माइक्रोवेव में

चाहे माइक्रोवेव किसी भी कंपनी का हो, लगभग हर मॉडल में दरवाजे पर ऐसी मैटल की जाली और छोटे-छोटे छेद दिए जाते है.

Photo: Unsplash

छोटे छेद, बड़ा काम करते हैं

दरवाजे के ये छोटे-छोटे छेद माइक्रोवेव का सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर हैं. ये आपको अंदर का खाना दिखाते हैं और साथ ही माइक्रोवेव की वेव्स को बाहर आने से रोकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next