जुर्माने के साथ आएगा भारी बिजली बिल, AC के साथ न चलाएं घर का ये सामान

8 Aug 2026

Photo: ITG

मॉनसून में उमस 

मॉनसून के मौसम में बहुत से इलाकों को उमस का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है.

Photo: Unsplash

उमस से AC देती है राहत

उमस से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग AC का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि AC की वजह से भारी बिजली भरना पड़ता है. 

Photo: Unsplash

1 AC के लिए लोड 

AC हाई वॉल्टेज पर काम करने वाला प्रोडक्ट है. 1 Ton AC चलाने के लिए करीब 1.5 किलोवाट (1.5 kW) लोड की जरूरत होती है.

Photo: Unsplash

मीटर ओवरलोड हो जाए

अगर मीटर अपने सेंशन किलोवाट लोड को पार कर जाता है. ऐसे में पैनल्टी के साथ भारी बिजली बिल का भी सामना करना पड़ता है.

Photo: Unsplash

क्या होता है मीटर लोड?

घर में आने वाले बिजली कनेक्शन पर एक मीटर लोड सेंशन होता है. आमतौर पर 1kW, 2kW, 3kW, 4kW और उससे ज्यादा तक लोड सेंशन होता है. 

Photo: Unsplash

AC के साथ ना चलाएं 

घर में 2 किलोवॉट का लोड सेंशन है, उसके बाद 1 Ton AC के साथ अगर आप इलेक्ट्रिक ओवन, कूलर आदि के साथ चलाते हैं तो मीटर ओवरलोड हो सकता है.

Photo: Unsplash

इलेक्ट्रिक ओवन 

इलेक्ट्रिक ओवन हाई पावर पर काम करने वाला प्रोडक्ट है. ऐसे में AC के साथ अगर इलेक्ट्रिक ओवन चलाते हैं तो मीटर ओवरलोड हो जाएगा.

Photo: Unsplash

इलेक्ट्रिक गीजर 

एयर कंडीशनर (AC) के साथ अगर इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे स्थिति में मीटर ओवरलोड हो सकता है. 

Photo: Unsplash

इलेक्ट्रिक इंडक्शन

AC के साथ अगर इलेक्ट्रिक इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो मीटर ओवरलोड हो सकता है. ऐसे में भारी पैनल्टी का सामना करना पड़ सकता है. 

Photo: Unsplash

कितनी लगती है पैनल्टी? 

मीटर ओवरलोड होने पर पैनल्टी का आंकलन स्थानीय बिजली प्रोवाइडर कॉर्पोरेशन या कंपनी करती है. कई बार यह पैनल्टी 10 हजार रुपये से भी ऊपर हो सकती है. 

Photo: Unsplash

Read Next