घर में आग लगने से बचाएगा ये गैजेट! कीमत बस इतनी है

16 July 2026

Photo: AI

बिजली से आग

घर में आने वाली बिजली अगर अचानक ज्यादा बढ़ जाए, तो आपके घर की वायरिंग में आग लग सकती है. आइए जानते हैं MCB फायर एक्सटिंग्विशर के बारे में.

Photo: Amazon

MCB फायर एक्सटिंग्विशर

मार्केट में कई तरह के फायर एक्सटिंग्विशर मिलते हैं, लेकिन यह एक ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर है जो आपके घर को इलेक्ट्रिकल आग से बचाता है.

Photo: Amazon

कैसे करता है काम

इस गैजेट को चालू करने के लिए किसी की जरूरत नहीं होती. यह MCB बॉक्स में लगा रहता है और अपने आप एक्टिव हो जाता है. इलेक्ट्रिकल आग लगते ही यह उसे बुझाने का काम करता है.

Photo: Amazon

हीट एक्टिवेटेड

MCB फायर एक्सटिंग्विशर में हीट सेंसिटिव कंपोनेंट लगा होता है. जैसे ही इसके आसपास आग या ज्यादा गर्मी होती है, यह तुरंत एक्टिव होकर आग बुझाने लगता है.

Photo: Amazon

बिजली की जरूरत नहीं

इस डिवाइस को काम करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती. अगर बिजली चली भी जाए, तब भी यह इलेक्ट्रिकल आग से बचाने का काम करता है.

Photo: Amazon

इंस्टॉल कैसे करें

घर के इलेक्ट्रिकल बॉक्स के अंदर आसानी से लगाया जाता है, जहां बाकी MCB लगे होते हैं. DIN रेल माउंटिंग की मदद से इसे आसानी से फिट किया जा सकता है.

Photo: Amazon

कॉम्पैक्ट साइज

MCB फायर एक्सटिंग्विशर का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, इसलिए यह कहीं भी आसानी से फिट हो जाता है और आपके घर को सेफ करता है.

Photo: Amazon

मेंटेनेंस की जरूरत नहीं

घर के MCB बॉक्स में इस गैजेट को एक बार इंस्टॉल करने के बाद बार-बार ध्यान देने की जरूरत नहीं होती. यह हमेशा आपके घर और परिवार की सेफ्टी के लिए तैयार रहता है.

Photo: Amazon

कीमत कितनी है

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला यह डिवाइस सामान्य फायर एक्सटिंग्विशर से अलग है. यह खास तौर पर इलेक्ट्रिकल आग पर नजर रखता है. इसकी कीमत करीब ₹299 है.

Photo:Amazon

Read Next