गैस चोरी का खेल ख़त्म! डिलीवरी बॉय अब आपको चूना नहीं लगा पाएगा

24 June 2026

Photo: AI

क्यों जरूरी है ये डिवाइस?

आजकल गैस सिलेंडर में गैस की चोरी और कम गैस मिलने की शिकायतें सुनने को मिलती हैं. ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि सिलेंडर में कितना गैस बचा है.

Photo: Amazon

क्या नाम है इस गैजेट का?

ये डिवाइस आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा. इसका नाममैग्नेटिक गैस टैंक लेवल इंडिकेटर है. इसकी मदद से पता चल सकता है की गैस सिलेंडर कितना भरा हुआ है.

Photo: Amazon

कैसे करता है काम?

ये डिवाइस गैस का वजन नहीं मापता. यह एक फ्लैट थर्मामीटर की तरह काम करता है, जिसे सिलेंडर के बाहर चिपकाया जाता है.

Photo: Amazon

लिक्विड बन जाती है गैस

गैस सिलेंडर के अंदर बहुत ज्यादा प्रेशर पर भरी जाती है. इसी वजह से गैस का बड़ा हिस्सा लिक्विड फॉर्म में बदलकर सिलेंडर के नीचे जमा रहता है.

Photo: Amazon

नीचे का हिस्सा ठंडा होता है

जब आप गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो सिलेंडर के अंदर का प्रेशर कम होने लगता है. इस दौरान जहां लिक्विड गैस मौजूद होती है, वहां का हिस्सा ठंडा हो जाता है.

Photo: Amazon

कैसे दिखाता है लेवल?

इस डिवाइस में खास तरह की क्रिस्टल इंक लगी होती है. टेंपरेचर में बदलाव होने पर इसका रंग बदलता है. इसी रंग के बदलाव से पता चलता है.

Photo: Amazon

बना देता है एक साफ लाइन

सिलेंडर का निचला हिस्सा ठंडा और ऊपरी हिस्सा गर्म होने की वजह से यह गैजेट रंग बदलकर दोनों हिस्सों के बीच एक लाइन दिखाता है.

Photo: Amazon

ऐसे करें इस्तेमाल

इस डिवाइस को सही तरीके से काम करने के लिए गैस सिलेंडर को करीब 10 से 15 मिनट तक इस्तेमाल करना होता है.

Photo: Amazon

बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती

इस डिवाइस में किसी तरह की बैटरी नहीं लगती. यह पूरी तरह टेंपरेचर फिजिक्स पर काम करता है. इसे एक सिलेंडर से निकालकर दूसरे सिलेंडर पर भी लगाया जा सकता है.

Photo: Amazon

Read Next