23 April 2026
Photo: Unsplash
मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसमें वे LPG गैस संकट का झांसा देकर लोगों का बैंक खाता खाली कर रहे थे.
Photo: Unsplash
मुंबई पुलिस की एक टीम ने झारखंड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर फर्जी APK फाइल बनाकर और बेचकर लोगों को ठगने का आरोप है.
Photo: Unsplash
शुरुआती जांच में पता चला है कि ठगों ने गैस सिलेंडर संकट का फायदा उठाकर लोगों को झांसे में लिया और उनकें सेंसटिव डेटा तक पहुंच बनाई है.
Photo: Unsplash
अधिकारी ने बुधवार को बताया एलपीजी सिलेंडर संकट का फायदा लोगों के मोबाइल फोन पर LPG वेरिफिकेशन या गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर मैसेज भेजते, जिसमें APK फाइल भेजते थे.
Photo: Unsplash
फिर अधिकारी ने आगे बताया है कि बहुत से लोगों ने इन मैसेज को एलपीजी कंपनियों के द्वारा भेजा गया मैसेज मान लिया. इसके बाद कई लोगों ने उस पर क्लिक कर दिया.
Photo: Unsplash
पुलिस ने समझाया कि जैसे ही कोई यूजर इस फाइल को डाउनलोड करता है, ठग उसके फोन का कंट्रोल हासिल कर लेते और फिर बैंक खाते में सेंधमारी करती.
Photo: Unsplash
सिर्फ गैस सिलेंडर ही नहीं, विक्टिम इनको अलग-अलग नाम का इस्तेमाल करके भेजते, जिसमें चालान, डिलिवरी सर्विस आदि होती थी.
Photo: Unsplash
क्राइम ब्रांच की जांच में इन फर्जी फाइलों का तकनीकी सुराग झारखंड तक पहुंचा. इसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Photo: Unsplash
पुलिस ने आम नागरिकों के बचाव के लिए सलाह दी है कि किसी भी APK फाइल को इंस्टॉल करने से बचना चाहिए. APK फाइल की वजह से मोबाइल हैक हो सकता है.
Photo: Unsplash