LPG गैस बुकिंग में ना दिखाएं हड़बड़ी, साइबर ठग बना सकते हैं शिकार

30 Mar 2026

Photo: PTI

लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर बुकिंग करने में बहुत से लोग हड़बड़ दिखा रहे हैं, जबकि सरकार पहले ही बता चुकी है कि देश में पर्याप्त मात्रा में गैस है और सभी के पास पहुंचेगी. 

Photo: PTI

इन सभी के बावजूद कई लोग अफवाहों पर यकीन करके गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं. बहुत से लोग जल्दबाजी दिखा रहे हैं. 

Photo: PTI

सरकारी एजेंसी साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि आजकल एक नया स्कैम सामने आया है, जिसका नाम गैस बुकिंग स्कैम है. 

Photo: Unsplash

पोस्ट में बताया है कि साइबर ठग बड़ी ही चालाकी से LPG यूजर्स को आजकल गैस बुकिंग स्कैम का शिकार बना रहे हैं.

Photo: Unsplash

पोस्ट में बताया है साइबर ठग फेक एलपीजी वेबसाइट, वॉट्सऐप लिंक और कॉल्स के जरिए लोगों को शिकार बना रहे हैं.

Photo: Unsplash

साइबर ठग लोगों से बैंक डिटेल्स या OTP आदि एंटर करने को कहते हैं. इसके बाद वे बैंक खाते में सेंधमारी लगा रहे हैं. 

Photo: Unsplash

साइबर ठगों के इस खतरनाक जाल से दूर रहना है. LPG गैस बुकिंग के लिए हमेशा से ही ऑफिशियल पोर्टल या कस्टमर केयर का सहारा लें. 

Photo: AI Generated

गैस बुकिंग के दौरान किसी भी शख्स को अपनी बैंक डिटेल्स और ट्रांजैक्शन वाले OTP शेयर ना करें.

Photo: AI Generated

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के जरिए भी अगर कोई लिंक आता है और वह गैस बुकिंग में एडवांस्ड पेमेंट या बैंकिंग ओटीपी मांगता है तो तुरंत सावधान हो जाएं. 

Photo: AI Generated

साइबर ठग कॉल करके गैस बुकिंग का बहाना बना सकते हैं. इसके बाद तुरंत गैस सिलेंडर देने के बहाने बैंक खाता खाली कर सकते हैं.

Photo: AI Generated

Read Next