LPG Crisis Alert: गैस के नाम पर हो रही डिजिटल ठगी, रहें सावधान!

18 Mar 2026

Credit: AI

KYC ट्रैप

ठग गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और तुरंत KYC करने का दबाव बनाते हैं. डर का फायदा उठाकर ऐप डाउनलोड करवाते हैं और आपकी जानकारी लेकर ठगी करते हैं.

Credit: pexels

फेक सब्सिडी का वादा

नकली मैसेज के जरिए कहा जाता है कि आपकी सब्सिडी होल्ड पर है. इसे चालू करने के नाम पर बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं, जो पूरी तरह फ्रॉड है..

Credit: pexels

एजेंसी वेरिफिकेशन

सिलेंडर लेते समय डिलीवरी एजेंट का ID कार्ड जरूर चेक करें. कोई भी असली एजेंट OTP या बैंक डिटेल्स नहीं मांगता है.

Credit: pexels

सोशल मीडिया का खतरा

फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के फर्जी एड्स चलाए जाते हैं. इन लिंक पर क्लिक करना आपको सीधे स्कैमर्स के जाल में फंसा सकता है

Credit: pexels

ऑफिशियल बुकिंग चैनल

हमेशा कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही LPG बुकिंग करें. गूगल पर मिले कस्टमर केयर नंबर भी कई बार फर्जी हो सकते हैं.

Credit: pexels

OTP से सावधान

OTP शेयर करना आपके बैंक अकाउंट के लिए खतरनाक हो सकता है. कोई भी असली गैस एजेंसी कभी OTP नहीं मांगती है.

Credit: pexels

रिफंड स्कैम

ठग रिफंड के नाम पर QR कोड या लिंक भेजते हैं. याद रखें, QR स्कैन करने से पैसे आते नहीं, बल्कि जाते हैं

Credit: pexels

तुरंत शिकायत करें

अगर ठगी हो जाए तो तुरंत शिकायत करना जरूरी है. Cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करके आप कार्रवाई में मदद कर सकते हैं.

Credit: pexels

Read Next