बिजली गिरेगी पर बाल न बांका होगा, जब घर में अर्थिंग का पक्का ढांचा होगा!

10 June 2026

Photo: AI

बिजली कैसे गिरती है?

बारिश का मौसम आने वाला है. इस मौसम में भरोसा नहीं होता कि कब तेज तूफान आ जाए और आपके घर पर बिजली गिर जाए. इसकी वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है.

Photo: Pexels

लाइटनिंग रॉड लगवाएं

आप अपने घर की छत पर एक छोटे एंटीना जैसा दिखने वाला डिवाइस, यानी लाइटनिंग रॉड, लगवाकर बड़े नुकसान से बच सकते हैं.

Photo: Pexels

कैसे इंस्टॉल करें?

लाइटनिंग रॉड लगाना काफी आसान है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप इसे अपने घर पर लगवा सकते हैं और अपने प्यारे घर को सेफ रख सकते हैं.

Photo: Pexels

 ऊंची जगह पर इंस्टॉल करें

घर की छत पर सबसे ऊंची जगह पर इस लाइटनिंग रॉड को लगाएं. इससे गिरने वाली बिजली सबसे पहले इसी पर आएगी.

Photo: Pexels

वायर लगाएं

सिर्फ रॉड लगाने से काम नहीं चलेगा. इसके साथ एक मोटा और मजबूत कॉपर या एल्युमिनियम वायर भी जोड़ना होगा, जो छत से नीचे जमीन तक जाए.

Photo: Pexels

अर्थिंग केबल लगाएं

इस वायर को एक अच्छी अर्थिंग सिस्टम से जोड़ना जरूरी है. अगर बिजली गिरती है, तो वह सेफ तरीके से सीधे जमीन में चली जाएगी.

Photo: Pexels

वायर को सीधा रखें

रॉड और अर्थिंग को जोड़ते समय ध्यान रखें कि वायर ज्यादा मुड़ा हुआ न हो. सीधा वायर होने से सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है.

Photo: Pexels

वायर को घर के बाहर रखें

अपने टीवी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को सुरक्षित रखने के लिए लाइटनिंग रॉड की वायरिंग को घर की बिजली वायरिंग से अलग रखें और बाहर की तरफ ले जाएं.

Photo: Pexels

ऐसे बचेगा आपका घर

इस छोटे से उपाय से आप अपने घर और उसमें लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बारिश के मौसम में बिजली गिरने से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा सकते हैं.

Photo: Pexels

Read Next