हवा में लटकी सांसें! बीच रास्ते में अटक गई लिफ्ट, तो ये तरीके बचाएंगे आपकी जान!

27 Apr 2026

Photo: AI

क्या है पूरा मामला?

सोसाइटी में कई बार ऐसा होता है कि लिफ्ट का सही और सुरक्षित इस्तेमाल न करने पर हादसे हो जाते हैं. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Photo: Pexels

हमेशा नीचे देखें

लिफ्ट में प्रवेश करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप नीचे देख रहे है. क्योंकि कई बार लिफ्ट और फ्लोर के बीच ज्यादा गैप होता है. जिससे गिरने का खतरा रहता है.

Photo: Pexels

डोर सेंसर का खतरा

अगर आप लिफ्ट को रोकने के लिए दरवाजे के बीच हाथ डालते हैं. तो यह खतरनाक हो सकता है. कई बार मोशन सेंसर काम नहीं करते और आपका हाथ फंस सकता है.

Photo: Pexels

अलार्म बटन

अगर लिफ्ट बंद हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म बटन होता है. उसे दबाकर आप मदद बुला सकते हैं.

Photo: Pexels

ढीली चीजें संभालकर रखें

कई बार कपड़े या पालतू जानवर की रस्सी लिफ्ट में फंस जाती है. जिससे दुर्घटना हो सकती है. इससे बचने के लिए अपने सामान को संभालकर रखें और दरवाजे से दूर रहें.

Photo: Pexels

लिफ्ट फंस जाए क्या करें?

कई बार बिजली जाने पर लिफ्ट बीच में रुक जाती है. ऐसे समय में घबराएं नहीं, शांत रहें और मदद का इंतजार करें.

Photo: Pexels

फायर इमरजेंसी

अगर आग लग जाए, तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. यह आपकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है.

Photo: Pexels

Read Next