7,999 रुपये में 150 इंच की स्क्रीन! भारत में लॉन्च हुआ नया प्रोजेक्टर 

7 April 2026

Photo: Amazon

लाइफलॉन्च  इलेक्ट्रोनिक्स ने भारत में एक नया मिनी प्रोजेक्टर लॉन्च किया है. मिनी प्रोजेक्टर का नाम रोर प्रोजेक्टर है. यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और 4500 ल्यूमंस के साथ आता है. 

Photo: Amazon

कंपनी ने बताया है कि देश का पहला सराउंड साउंड और कराओके प्रोजेक्टर है. इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है. इसका वजन 1 किलोग्राम है. 

Photo: Amazon

मिनी प्रोजेक्टर के अंदर यूजर्स को 4K कंटेंट का सपोर्ट मिलता है. यह प्रोजेक्टर 150 इंच के बराबर की स्क्रीन तैयार कर सकता है. 

Photo: Amazon

यह डिवाइस कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार के नाम शामिल हैं.

Photo: Amazon

मोबाइल और लैपटॉप के कंटेंट को डायरेक्ट प्रोजेक्टर पर स्ट्रीम करने के लिए मिरिकास्ट दिया गया है. यह एक युजफुल फीचर है.  

Photo: Amazon

Roar प्रोजेक्टर के तहत यूजर्स को 20W का हाई बेस स्पीकर मिलता है. आमतौर पर मिनी प्रोजेक्टर में 3W या 5W के स्पीकर का यूज किया जाता है. 

Photo: Amazon

मिनी प्रोजेक्टर के साथ डुअल वायरलेस माइक मिलते हैं, जिसको गाना गाने में यूज किया जा सकता है. इसमें कई वॉयस मॉड्यूलेशन का सपोर्ट मिलता है. 

Photo: Amazon

मिनी प्रोजेक्टर के अंदर लाइव कमेंट्री का ऑप्शन दिया गया है, जिसको खासतौर से स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया गया है. 

Photo: Amazon

Roar प्रोजेक्टर को बतौर ब्लूटूथ स्पीकर यूज कर सकते हैं. यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. इसका वजन 1 किलोग्राम है. 

Photo: Amazon

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, एचडीएमआई और USB का सपोर्ट दिया गया है. इसमें ऑटो करेक्शन का सपोर्ट मिलता है.  

Photo: Amazon

Read Next