1 Aug 2026
Photo: AI
कई घरों और ऑफिस में लाइट का स्विच ऑफ करने के बाद भी हल्की रोशनी के साथ बल्ब जलता रहता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
कई बार घर में करंट लीकेज होने की वजह से स्विच ऑफ करने के बाद भी बल्ब हल्की रोशनी देता रहता है. यह खतरे की निशानी है.
Photo: Pexels
स्विच बोर्ड के अंदर गलत वायरिंग होने की वजह से बिजली पूरी तरह बंद नहीं होती और बल्ब हल्की रोशनी के साथ जलता रहता है.
Photo: Pexels
अगर स्विच खराब या गंदा हो, तो वह बिजली को सही तरीके से नहीं रोक पाता. इसकी वजह से बल्ब जलता रह सकता है.
Photo: Pexels
मार्केट में मिलने वाले कुछ सस्ते LED बल्ब के अंदर बची हुई बिजली को खत्म करने का सही सिस्टम नहीं होता. इसी वजह से वे स्विच ऑफ करने के बाद भी हल्की रोशनी के साथ जलते रहते हैं.
Photo: Pexels
इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर वजह वायरिंग या करंट लीकेज है, तो करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है.
Photo: Pexels
अगर वायरिंग में खराबी है, तो शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा भी हो सकता है. इसलिए जल्द से जल्द किसी इलेक्ट्रीशियन से चेक करवा लें.
Photo: Pexels
करंट लीकेज या लगातार हल्का करंट मिलने की वजह से LED बल्ब की लाइफ कम हो सकती है और वह जल्दी खराब हो सकता है.
Photo: Pexels
सबसे पहले बल्ब बदलकर देखें. अगर नए बल्ब में भी वही दिक्कत आती है, तो घर की वायरिंग और स्विच किसी अच्छे इलेक्ट्रीशियन से जरूर चेक करवाएं.
Photo: Pexels