लैपटॉप का ये छेद, 99% लोग नहीं जानते इसका काम!

12 Aug 2026

Photo: AI

लैपटॉप का अनोखा फीचर

लैपटॉप के कोने पर लगा होता है ये पोर्ट, लेकिन इसके फीचर के बारे में काफी कम लोग जानते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Pexels

इस पोर्ट का नाम क्या है?

यह बाकी पोर्ट्स की तरह ही दिखता है, लेकिन यह लैपटॉप के कोने में लगा होता है. इसे Kensington Security Slot या K-Slot कहा जाता है.

Photo: Pexels

काम क्या करता है?

इस छेद को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लैपटॉप को किसी चीज से लॉक किया जा सके, ताकि कोई लैपटॉप को चुराकर भाग न सके. इससे लैपटॉप की सेफ्टी बढ़ाई जा सकती है.

Photo: Pexels

कैसे काम करता है?

लैपटॉप को लॉक करने के लिए इस स्लॉट में लगाने वाली एक स्पेशल केबल आती है. इसे स्लॉट में लगाने के बाद लॉक कर दिया जाता है. इससे लैपटॉप सेफ रहता है.

Photo: Pexels

केबल कहां लगाना होता है?

स्लॉट में लगी केबल को किसी फिक्स जगह या सामान से जोड़ना होता है, जैसे टेबल, डेस्क या पोल. इसकी मदद से कोई आपका लैपटॉप लेकर भाग नहीं सकता.

Photo: Pexels

केबल की बिल्ड क्वालिटी

लॉक लगाने वाली केबल किसी नॉर्मल मटेरियल की नहीं होती है. यह मेटल की बनी होती है, ताकि इसे आसानी से तोड़ा या काटा न जा सके.

Photo: Pexels

चोर रहते हैं दूर

लैपटॉप के इस फीचर का इस्तेमाल करके अगर आप लैपटॉप को लॉक करके रखते हैं, तो लैपटॉप चोरी होने के चांस काफी कम हो जाते हैं.

Photo: Pexels

2 तरह के लगते हैं लॉक

इस केबल को अनलॉक करने के लिए लॉक सिस्टम होता है. इसे एक चाबी या कॉम्बिनेशन लॉक की मदद से अनलॉक किया जा सकता है.

Photo: Pexels

कंपनियां करती हैं इस्तेमाल

K-Slot को लगभग सभी कंपनियों के लैपटॉप्स में कई सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन मॉडर्न लैपटॉप्स में यह स्लॉट कम देखने को मिल रहा है.

Photo: Pexels

Read Next