चार्जिंग के बाद खुद हट जाएगी फोन केबल, ना लगेगी आग, ना बैटरी होगी खराब

19 April 2026

Credit: Credit Name

स्मार्टफोन को ओवर चार्ज करना खतरनाक है. मोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनियां तक सलाह देती हैं कि मोबाइल को पूरी रात चार्जिंग पर लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए.

Photo: X/@TGTM_Official

ओवर चार्जिंग की वजह से मोबाइल में आग तक लग जाती है. लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए एक खास चार्जर आया है. 

Photo: X/@TGTM_Official

चीनी कंपनी कुजिया ने एक खास चार्ज बनाया है, जो मोबाइल के फुल चार्जिंग के बाद खुद फोन से केबल को रिमूव कर देता है.

Photo: X/@TGTM_Official

वीडियो में साफ दिखाया है कि जैसे ही फोन की बैटरी चार्ज हुई चार्जर खुद रिमूव हो गया. देखने में यह काफी हैरान करने वाला है. 

Photo: X/@TGTM_Official

चीनी कंपनी कुजिया का चार्जर AI के संग आता है. यह करंट लेवल चेक करता है और जैसे ही पता चलता है कि फोन चार्ज हो चुका है. उसके बाद चार्जर रिमूव हो जाता है.

Photo: X/@TGTM_Official

चीनी कंपनी कुजिया ने एक एडॉप्टर के अंदर एक इलेक्ट्रोमैग्नेट और स्प्रिंग-लोडेड मैकेनिज्म फिट किया हुआ है.

Photo: X/@TGTM_Official

मोबाइल के चार्ज होते ही ये डिवाइस ऑटोमेटिक स्प्रिंग मैकेनिज्म को कमांड देता है और चार्जिंग केबल फोन से बाहर निकल आती है. 

Photo: X/@TGTM_Official

कुजिया चार्जर एडेप्टर दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम IOS और एंड्रॉयड दोनों को सपोर्ट करता है.

Photo: X/@TGTM_Official

कुजिया चार्जिंग एडेप्टर 140W तक के सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.  

Photo: X/@TGTM_Official

Read Next