बस फोटो पर क्लिक करने की गलती… और कैमरे का एक्सेस पहुंचा हैकर के पास!

13 May 2026

Photo: AI

साइबर हमला

दुनिया भर में साइबर अटैक बढ़ रहे हैं. इस अटैक में आपको .jpeg फॉर्मेट में फोटो भेजी जाती है. जिससे आपका डिवाइस खतरे में पड़ सकता है. आइए जानते हैं इससे कैसे बचें.

Photo: Pexels

नकली इमेज फाइल

साइबर अटैकर्स इमेज फाइल्स के अंदर खतरनाक वायरस छुपाकर रखते हैं. इन्हें पकड़ना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि वायरस फोटो के अंदर छुपा होता है.

Photo: Pexels

ट्रिकी डिलीवरी

इन खतरनाक फोटोज़ को नकली ईमेल्स, मैसेज या फर्जी सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए डाउनलोड करवाया जाता है.

Photo: Pexels

सिस्टम हो सकता है इन्फेक्ट

जैसे ही आप ऐसी फोटो पर क्लिक करते हैं, छुपा हुआ स्क्रिप्ट रन होने लगता है. आपको पता भी नहीं चलता और हैकर्स आपके फोन या कंप्यूटर का एक्सेस ले सकते हैं.

Photo: Pexels

रिमोट कंट्रोल

इस वायरस की वजह से आपके फोन में खतरनाक टूल्स डाउनलोड हो सकते हैं, जिन्हें स्पाइवेयर कहा जाता है. इनके जरिए हैकर्स आपके फोन को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं.

Photo: Pexels

पकड़ना है मुश्किल

यह अटैक बहुत ही जटिल तरीके से किया जाता है. कई बार फोन और कंप्यूटर के एंटीवायरस भी इसे पकड़ नहीं पाते हैं.

Photo: Pexels

स्पाइंग टूल्स

एक बार वायरस फोन में घुस जाए, तो हैकर्स आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं, आपकी आवाज सुन सकते हैं और यहां तक कि कैमरा का एक्सेस भी ले सकते हैं.

Photo: Pexels

इनका मकसद क्या है?

इन साइबर अटैकर्स का मकसद आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्, पासवर्ड और निजी जानकारी चुराना होता है, जिससे वे आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं.

Photo: Pexels

Read Next