सिर्फ कॉलिंग वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, Jio ने इतनी रखी है कीमत

28 June 2026

Photo: ITG

Jio का रिचार्ज 

Jio के पास प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के ढेरों ऑप्शन हैं, जिनमें ढेरों बेनेफिट्स मिलते हैं. आज के समय में बहुत से लोग सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज चाहते हैं. 

Photo: AI Generated

जियो का सस्ता रिचार्ज 

Jio के पास एक ऐसा रिचार्ज भी है, जिसके अंदर यूजर्स कम कीमत में जरूरी सुविधा यानी कॉलिंग मिलती है.  

Photo: AI Generated

जियो पोर्टल पर रिचार्ज 

जियो के ऑफिशियल पोर्टल और माय जियो ऐप के अंदर प्रीपेड सेगमेंट में वैल्यू कैटेगरी है. उसके अंदर कई रिचार्ज प्लान है, जिसमें से एक 448 रुपये का रिचार्ज है.

Photo: AI Generated

वॉयस ओनली प्लान 

जियो के पास वॉयस ओनली प्लान है, जिसकी कीमत 448 रुपये है. इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. 

Photo: AI Generated

84 दिन चलेगा प्लान 

जियो के 448 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसकी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल से मिली है. 

Photo: Unsplash

इतने मिलेंगे SMS 

जियो के 448 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को टोटल 1000 SMS की सुविधा मिलती है. इसको कम्युनिकेशन में यूज किया जा सकता है.

Photo: Unsplash

नहीं मिलेगा डेटा 

जियो के 448 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में डेटा की सुविधा नहीं दी है. डेटा की जरूरत पड़ने पर डेटा पैक के साथ रिचार्ज कर सकते हैं. 

Photo: Unsplash

किन लोगों को फायदा 

जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए यूजफुल है, जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या फिर उनको  घर और ऑफिस में वाईफाई सपोर्ट है. 

Photo: Unsplash

दो ऐप्स का एक्सेस 

जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि इसमें दो कॉम्प्लीमेंट्री ऐप का एक्सेस मिलता है. इसमें जियो टीवी और जियो AI क्लाउड का एक्सेस मिलता है.

Photo: Unsplash

Read Next