13 Aug 2026
Photo: AI
Jio यूजर्स के पास कॉल हिस्ट्री निकालने का फीचर मिलता है. इसकी मदद से अगर आपका फोन चोरी हो जाए, तो यह फीचर आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
सबसे पहले आपको MyJio ऐप डाउनलोड करना होगा. इसकी मदद से ही आप की गई कॉल की हिस्ट्री देख सकते हैं. यह फीचर दूसरी कंपनियां नहीं देती हैं.
Photo: Pexels
एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद आपको अपना नंबर डालकर लॉगिन करना होगा. इसके लिए 6 डिजिट का OTP डालकर आप लॉगिन कर सकते हैं.
Photo: Pexels
अकाउंट लॉगिन हो जाने के बाद होम सेक्शन से Mobile पर टैप कीजिए. इसकी मदद से आपको अपने सिम कार्ड से जुड़े सभी ऑप्शन देखने को मिलेंगे.
Photo: Pexels
मोबाइल ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Recharge and History पर जाइए. इसके बाद आप अपनी कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं.
Photo: Pexels
इसके बाद आपको जिस डेट की कॉल हिस्ट्री चाहिए, वो चुन सकते हैं. कम से कम 30 दिन और ज्यादा से ज्यादा 6 महीने की कॉल हिस्ट्री डाउनलोड कर सकते हैं.
Photo: Pexels
यह स्टेटमेंट आपको ईमेल और PDF फॉर्मेट के जरिए मिलेगा. इसकी मदद से आप अपनी कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं और किसी जरूरी कॉन्टैक्ट का नंबर भी ढूंढ सकते हैं.
Photo: Pexels
इस फीचर का काफी फायदा है. अगर आप कोई जरूरी कॉन्टैक्ट ढूंढ रहे हैं, तो कॉल हिस्ट्री की मदद से आपको उस नंबर को दोबारा खोजने में मदद मिल सकती है.
Photo: Pexels