17 July 2026
Photo: AI
IRCTC ने 15 जुलाई 2026 को अपनी नई BETA मोबाइल वेबसाइट लॉन्च की है. इस नई वेबसाइट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: IRCTC
मोबाइल में नया BETA वर्जन खोलते ही आपको एक क्लीन इंटरफेस देखने को मिलता है. इसमें ट्रेन सर्च बार और ऊपर लॉगिन का ऑप्शन दिया गया है.
Photo: IRCTC
ट्रेन सर्च करने के बाद क्लास सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी बदल दिया गया है. अब यह पहले से ज्यादा साफ दिखता है और इस्तेमाल करना भी आसान हो गया है.
Photo: IRCTC
नई मोबाइल वेबसाइट में ट्रेन सर्च के दौरान फिल्टर का नया लुक देखने को मिलता है. इससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से फिल्टर आसानी से लगा सकते हैं.
Photo: IRCTC
पुरानी वेबसाइट में टिकट बुक करते समय कई बार CAPTCHA भरना पड़ता था, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समय बर्बाद होता था. नई वेबसाइट में इसे काफी कम कर दिया गया है.
Photo: IRCTC
IRCTC की इस BETA मोबाइल वेबसाइट को खास मोबाइल यूजर्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, ताकि टिकट बुक करना पहले से ज्यादा आसान हो सके.
Photo: IRCTC
नई मोबाइल वेबसाइट में अब एक पेज से दूसरे पेज पर जाना पहले से ज्यादा तेज हो गया है. इससे टिकट बुक करते समय समय की बचत होगी.
Photo: IRCTC
नई मोबाइल वेबसाइट में ट्रेन सर्च बार के नीचे नया Concession ऑप्शन दिया गया है. इसे चुनकर आप अपनी कैटेगरी के हिसाब से कंसेशन सेलेक्ट कर सकते हैं.
Photo: IRCTC
IRCTC की वेबसाइट में दिखने वाले सभी आइकन भी बदल दिए गए हैं. इस बदलाव की वजह से वेबसाइट पहले से ज्यादा क्लीन और ऑर्गनाइज्ड नजर आती है.
Photo: IRCTC