तत्काल टिकट बुकिंग का नया नियम, अब करना होगा ये काम
21 Feb 2026
Photo: ITG
जरूर है आधार
IRCTC ने ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया है. यानी आधार वेरिफिकेशन के बिना आप टिकट बुक नहीं कर सकेंगे.
Photo: ITG
IRCTC का कहना है कि आधार बेस्ड बुकिंग की वजह से वास्तविक पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा. इससे तत्काल और एडवांस टिकट बुकिंग आसान हो जाती है.
Photo: Rail Connect
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की डेट्स ओपन होने पर सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही टिकट बुकिंग की परमिशन मिलेगी.
Photo: PTI
साथ ही तत्काल टिकट की बुकिंग सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही कर पाएंगे. इससे आम यूजर्स को फायदा मिलेगा.
Photo: Rail Connect
IRCTC के मुताबिक आधार बेस्ड वेरिफिकेशन के प्रभावी होने से प्लेटफॉर्म अनाधिकारिक यूजर अकाउंट्स को बनने और काम करने से रोकता है.
Photo: Rail Connect
हाल में ही IRCTC ने अपने यूजर इंटरफेस में बदलाव किया है. इससे IRCTC की वेबसाइट और Rail Connect ऐप पर टिकट बुकिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
Photo: Rail Connect
ऐप और वेबसाइट पर क्लीन इंटरफेस मिलेगा. Rail Connect ऐप का इस्तेमाल करके टिकट बुक करना बहुत ही आसान है.
Photo: Rail Connect
इस ऐप पर यूजर्स को अपना अकाउंट वेरिफाई करना होता है. इस पर अब बायोमैट्रिक लॉगइन का विकल्प मिलता है.
Photo: Rail Connect
IRCTC ने साल 2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर IDs को डिएक्टिवेट किया था. साथ ही 12,819 ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया है.
Photo: Rail Connect
Read Next
ये भी देखें
एक रिमोट से 4 डिवाइस कंट्रोल! ₹435 में मिल रहा ये काम का डिवाइस
Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज पैक, मिलेगा इतने दिनों की वैलिडिटी
Airtel का ₹39 वाला रिचार्ज, रोज मिलेगा 3GB डेटा का फायदा!
आधे दाम में TV खरीदने का मौका, Flipkart सेल से पहले ऑफर!