iPhone 18 नहीं हुआ लॉन्च, खत्म हुआ सबसे सस्ते iPhone का दौर?

11 Sep 2026

Photo: Apple

Apple ने बुधवार की रात एक बड़े इवेंट का आयोजन किया. इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro सीरीज समेत स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo लॉन्च किया. 

Photo: Apple

Apple ने इस दौरान iPhone 18 लॉन्च नहीं किया है, जिसका इंतजार बहुत से लोगों को है. यह लेटेस्ट सीरीज का एंट्री लेवल हैंडसेट होता है.

Photo: Apple

Apple iPhone 18 को क्यों लॉन्च नहीं किया? कई मीडिया रिपोर्टस में बताया है कि कंपनी ने अपनी लॉन्चिंग स्ट्रैटजी में बदलाव किया है.

Photo: Apple

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि कंपनी iPhone 18 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. हालांकि इस जानकारी को कंपनी ने कंफर्म नहीं किया है.

Photo: Apple

iPhone 18 को अगले साल गर्मियों की शुरुआत दिनों में ही लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी अपने प्रो सीरीज की तरफ यूजर्स को अट्रैक्ट करना चाहती है.

Photo: Apple

iPhone 18 Pro लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने अपने पुराने मॉडल्स की कीमत में भारी इजाफा कर दिया है. इसमें iPhone 17, iPhone 16, iPhone Air जैसे नाम शामिल हैं. 

Photo: Apple

iPhone 17 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था और अपनी सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट था. शुरुआती वेरिएंट 256GB वेरिएंट में लॉन्च हुआ और इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये थी. 

Photo: Apple

iPhone 17  की कीमत में अब भारी इजाफा कर दिया है. कंपनी ने अब इसकी कीमत को 99,900 रुपये कर दिया है, जबकि इसको 82,900 रुपये थी. 

Photo: Apple

iPhone 16 (128GB) को साल 2024 में लॉन्च किया था. अब इसकी कीमत 89,900 रुपये कर दी है. इस हैंडसेट को 79,900 रुपये में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 69,900 रुपये घट चुकी थी.

Photo: Apple

Read Next