चांद की राह पर... और हाथ में iPhone! 

7 Apr 2026

Photo: NASA/Instagram 

क्या है पूरा मामला?

पहली बार इतने सालों में किसी स्मार्टफोन को स्पेसशिप में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है. अब NASA के एस्ट्रोनॉट्स इस फोन को स्पेसशिप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: NASA/IG

कौन सा है यह फोन?

यह फोन कोई और नहीं, बल्कि iPhone 17 Pro Max है. इसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंटेशन और मिशन से जुड़े कामों के लिए किया जा रहा है. यह मिशन चंद्रमा से जुड़ा हुआ है.

Photo: ITG

किसने किया इस्तेमाल?

किस एस्ट्रोनॉट ने किया इस्तेमाल? इस फोन से मिशन स्पेशलिस्ट Christina Koch और Reid Wiseman ने फोटो ली, जब वे स्पेसक्राफ्ट में मौजूद थे.

Photo: Instagram

कैसा था व्यू?

इस फोटो में साफ दिखाई देता है कि Christina Koch स्पेसक्राफ्ट के बाहर देख रही हैं और नीले रंग की पृथ्वी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.

Photo: Instagram

फोन की सेफ्टी

iPhone ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 4 अलग-अलग टेस्ट पास किए हैं. इसमें बैटरी की स्थिरता और स्क्रीन की मजबूती को जीरो ग्रैविटी में टेस्ट किया गया. इन सभी टेस्ट के बाद ही इसे अप्रूव किया गया.

Photo: Instagram

टिकाऊपन की जांच

NASA ने इस मॉडल को इसलिए चुना क्योंकि इसमें Ceramic Shield प्रोटेक्शन है, जिससे फोन ज्यादा मजबूत बनता है और ग्लास टूटने का खतरा कम होता है.

Photo: Instagram

इसका मकसद क्या है?

इसका उद्देश्य रोज़मर्रा की तस्वीरें लेकर धरती के लोगों को दिखाना है, ताकि वे समझ सकें कि एस्ट्रोनॉट्स की जिंदगी कैसी होती है और स्पेस में काम करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है.

Photo: Instagram

Read Next