iPhone 17 पर कमाल की डील, सेल में इस कीमत पर हो रही बिक्री 

16 June 2026

Photo: Apple

iPhone 17 एक लेटेस्ट हैंडसेट है, जिसके शुरुआती वेरिएंट में ही 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. अब इस हैंडसेट को काफी सस्ते में खरीदने का मौका है. 

Photo: Apple

दरअसल, ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर जून एपिक सेल है. इस सेल के दौरान ऐपल का iPhone 17 शानदार डील्स के साथ लिस्ट है.

Photo: Apple

फ्लिपकार्ट सेल बैनर पर iPhone 17 को लिस्ट किया है, जिसमें बताया है कि इस हैंडसेट को कम से कम 72,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

Photo: Apple

ऐपल ने iPhone 17 (256GB) को 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था. अब इस हैंडसेट पर पूरे 10 हजार रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है. 

Photo: Apple

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान लिस्टेड iPhone 17 पर मिलने वाली डील में सभी ऑफर्स शामिल हैं. इसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं. 

Photo: Apple

iPhone 17 (256GB) कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है. इसमें 6.3 इंच का LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर ओलएलडी डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स शामिल किया है. 

Photo: Apple

iPhone 17 (256GB) में ऐपल A19 (3 nm) चिपसेट का यूज किया है. इसमें ऐपल जीपीयू को शामिल किया है.

Photo: Apple

iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दोनों ही कैमरा 48-48 मेगापिक्सल के हैं. फ्रंट पर 18 मेगापिक्सल का कैमरा है. 

Photo: Apple

iPhone 17 को iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया और आने वाले दिनों में इसको लेटेस्ट ओएस के साथ अपडेट किया जाएगा. 

Photo: Apple

Read Next