12 Aug 2026
Photo: AI Generated
मॉनसून का मौसम है और बहुत से लोग बारिश का पानी इन्वर्टर की बैटरी की डाल में रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं.
Photo: AI Generated
कुछ यूजर्स का दावा है कि बारिश का पानी नेचुरल वॉटर है, जो बैटरी की लाइफ को बढ़ाने का काम करता है. जबकि हकीकत कुछ और है.
Photo: AI Generated
दरअसल, बैटरी के लिए सबसे बेस्ट डिस्टिल्ड वाटर (आसुत जल) है. इसमें कोई अशुद्धियां और खनिज नहीं होते हैं.
Photo: Amazon
वहीं बारिश का पानी शुद्ध तो होता है, लेकिन उसमें कुछ खनिज भी मौजूद होते हैं. ये खनिज बैटरी लाइफ को कम कर देते हैं. अधिकतर लोग ये बात नहीं जानते हैं.
Photo: Amazon
बैटरी के अंदर डिस्टिल्ड वाटर का ही इस्तेमाल करना चाहिए. मार्केट से डिस्टिल्ड वॉटर आसानी से 15-20 रुपये में मिल जाता है.
Photo: Amazon
बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए उसमें पानी के स्तर को मेंटेन करके रखें. बैटरी में पानी का स्तर बताने के लिए ऊपर एक कैप लगी होती हैं.
Photo: Amazon
बैटरी में पानी ना होने पर बैटरी के अंदर की प्लेट्स खराब हो सकती हैं. ऐसी स्थिति में बैटरी को सेफ रखने के लिए पानी लेवल बनाए रखें.
Photo: Amazon
बैटरी के ऊपर दो टर्मिनल लगे होते हैं, जिनके ऊपर तार लगे होते हैं. इन तारों पर अक्सर कार्बन आदि जमा हो जाता है. ये बैटरी परफॉर्मेंस खराब कर सकते हैं.
Photo: Amazon
बैटरी टर्मिनल को साफ करना बहुत ही आसान है. सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी डालकर ब्रश से टर्मिनल क्लीन कर दें.
Photo: Amazon