1 Jun 2026
Photo: AI
मेटा अपनी कमाई बढ़ाने के लिए नए मंथली मेंबरशिप प्लानलेकर आ रहा है. इस प्लान में यूज़र्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Unsplash
इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत $3.99 यानी लगभग ₹385 प्रति महीना बताई जा रही है. हालांकि, यह ग्लोबल प्राइसिंग है और भारत में इसकी कीमत अलग हो सकती है.
Photo: Unsplash
इस सब्सक्रिप्शन को खरीदने के बाद यूज़र्स घोस्ट मोड की मदद से किसी की भी स्टोरी देख सकेंगे, बिना सामने वाले को पता चले. आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिखाई नहीं देगा.
Photo: Unsplash
अभी तक इंस्टाग्राम में सिर्फ एक क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट का विकल्प मिलता था, लेकिन इस सब्सक्रिप्शन के बाद यूज़र्स कई अलग-अलग फ्रेंड लिस्ट बना सकेंगे.
Photo: Unsplash
नार्मल इंस्टाग्राम स्टोरी 24 घंटे में गायब हो जाती है, लेकिन प्लस सब्सक्रिप्शन के बाद यूज़र्स अपनी स्टोरी को 48 घंटे तक रख सकेंगे.
Photo: Unsplash
हर हफ्ते एक बार आप अपनी स्टोरी को बूस्ट कर सकेंगे, जिससे आपकी स्टोरी ज्यादा लोगों की फीड में दिखाई देगी और उसके व्यूज बढ़ सकते हैं.
Photo: Unsplash
प्लस सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको स्टोरी विएवेर्स में स्क्रोल करने की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे सर्च बार में नाम सर्च करके देख सकेंगे कि किसने आपकी स्टोरी देखी है.
Photo: Unsplash
यूज़र्स को कई नए टूल्स का एक्सेस मिलेगा, जिनकी मदद से वे अपनी प्रोफाइल को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकेंगे.
Photo: Unsplash
इस फीचर की मदद से आप जान पाएंगे कि कौन आपकी स्टोरी को कितनी बार देख रहा है. यह फीचर सिर्फ सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र्स को ही मिलेगा.
Photo: Unsplash