18 May 2026
Photo: AI
ये इंस्टाग्राम का नया फीचर है, जिसकी मदद से अब लोग अपने फोटो बिना किसी फ़िल्टर के शेयर कर सकते हैं. यह फीचर दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स जैसे Snapchat और BeReal की तरह काम करता है.
Photo: Instagram
ये फीचर इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DM) सेक्शन में देखने मिलेगा, जहाँ एक नया बॉक्स दिखाई देगा. वहीं से आप अपने फोटो शेयर कर सकते हैं.
Photo: Instagram
जैसे ही आप इस इंस्टेंट्स फीचर पर क्लिक करते हैं, आपका कैमरा तुरंत चालू हो जाता है. इसमें आप गैलरी से फोटो नहीं चुन सकते और ना ही किसी फ़िल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Instagram
स फीचर से लिया गया फोटो पब्लिक प्रोफाइल पर शेयर नहीं किया जा सकता. इसे सिर्फ अपने दोस्तों या क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही शेयर किया जा सकता है.
Photo: Instagram
आपके दोस्त इंस्टेंट्स फोटो को सिर्फ एक बार ही देख सकते हैं. जैसे ही फोटो खोला जाता है, वो गायब हो जाता है. अगर कोई दोस्त फोटो नहीं खोलता, तो अपने आप डिलीट हो जाएगा.
Photo: Instagram
इंस्टाग्राम ने इस फीचर में स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को ब्लॉक किया है, ताकि यूज़र्स की प्राइवेसी बनी रहे.
Photo: Pexels
मेटा ने इसके लिए अलग से ऐप भी बनाया है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको यह फीचर पसंद नहीं आता, तो आप सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकते हैं.
Photo: Pexels